
भारत में लॉन्च हुई Force की ये ताकतवर SUV, हर तरह के रास्ते पर दौड़ने में है माहिर
भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स मोटर्स ने अपनी बेहतरीन एसयूवी गुरखा का नया वेरिएंट फोर्स गुरखा एक्सट्रीम ( force Gurkha Xtreme ) भारत में लॉन्च कर दिया है। अब तक फोर्स गुरखा की भारत में खास डिमांड नहीं थी, लेकिन इस अपडेट के बाद ये एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जा सकती है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 321 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस एसयूवी में अपग्रेडेड सस्पेंशन सिस्टम, फ्रंट मल्टी-लिंक अरेंजमेंट, रियर मल्टी-लिंक अरेंजमेंट दिए गए हैं। इस एसयूवी का फ्रंट 40 है जो कि इसे तेज रफ्तार में भी रोड पर पकड़ देता है।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस एसयूवी में शानदार इंटीरियर के साथ नया कंसोल, गियर लीवर, लो रेशियो ट्रांसफर लीवर दिया गया है। इंटीरियर से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा। इस एसयूवी का डिजाइन बॉक्सी है और यह फैक्ट्री फिटेड स्नॉर्कल के साथ आती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो फोर्स गुरखा एक्सट्रीम की एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.99 लाख रुपये है। फोर्स की इस बेहतरीन एसयूवी गुरखा की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Published on:
11 Dec 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
