
अगर आपका बजट नई कार खरीदने की जगह पुरानी कार का है तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अक्सर एक पुरानी कार खरीदते समय कुछ ऐसे सवाल मन में आते हैं जिनका जवाब जल्दी से मिल नहीं पाता लेकिन इस रिपोर्ट में आपके सभी सवालों के जवाब आपको मिलने वाले हैं जो इस समय आपके मन में घूम रहे हैं। आजकल मार्केट कई ऐसी कंपनियां आ गई हैं जो पुरानी कार पर ठीक वैसा ही अनुभव और डील मिले जैसा कि एक नई कार खरीदने पर मिलती है। आइये जानते हैं।
वारंटी और फ्री सर्विस
इस समय मार्केट में Maruti true value, Mahindra first choice, Toyota U Trust, Cars24, cardekho, droom, cartrade और spinny जैसे ब्रांड्स हैं जोकि certified used cars पर फ्री सर्विस और वारंटी देते हैं, आप इन ब्रांड्स की वेबसाइट पर जाकर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं या कॉल करके भी इनसे बात कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी कारों पर वारंटी और फ्री सर्विस नहीं मिलती, ये सुविधाएं सिर्फ मॉडल और वेरिएंट के अनुसार certified पुरानी कारों पर ही मिलती है।
लोन की भी सुविधा
आजकल पुरानी कारों (Used cars) पर भी लोन की सुविधा मिलने लगी है, आप आसानी से कार को EMI पर ले सकते हैं बस आपको कुछ डाक्यूमेंट्स देने होंगे, जिन ब्रांड्स की हम बात कर रहे हैं यहां पर आपको पुरानी कार को ठीक से टेस्ट करके ही बेचा जाता है, RC और अन्य डाक्यूमेंट्स भी बिना किसी टेशन के मिलते हैं यानी सारा काम एक दम पक्का होता है ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
इन बातों का रखें ध्यान
लेकिन यहां हम आपको फिर भी यही सलाह देते हैं कि आप कहीं से भी Used car खरीदें लेकिन डील फाइनल करने से पहले उस कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें, गाड़ी को चलाकर देखें, सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें, फ्री सर्विस और वारंटी चेक करें और आखिर में मोल-भाव भी करें तो आपको बेहतर डील मिले।
Published on:
22 Mar 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
