नई दिल्ली: अक्सर ये देखने को मिलता है कि मानसून के मौसम में जब हम बारिश में कार चलाते हैं और फिर उसे पार्क कर देते हैं और अगले दिन जब हम कार में लौटते हैं तो कार के अंदर से नमी वाली बदबू आने लगती है, इस बदबू की वजह से हमें कर चलाने में काफी दिक्कत होती है। इस बदबू की वजह से बीमारियां भी फैलती हैं क्योंकि कार के अंदर नमी आ जाती है। अगर आपकी कार से भी बदबू आती है तो हम आज आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना पैसे खर्च किए हुए इस बदबू से निजात पा सकते हैं।