7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Car Offers: होली पर Tata Nexon से लेकर Tiago तक पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, जानें कौन-सी कार खरीदनें पर कितनी होगी बचत

होली के मौसम में अगर आप टाटा की कार को खरीदनें का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, कंपनी की कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की पूरी सूची:

2 min read
Google source verification
tata_nexon_coupe-amp.jpg

Tata Nexon Coupe (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Holi Cars Discount: बीते कुछ समय से टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में जबरदस्त बिक्री का आनंद ले रही है। हालांकि इस बिक्री को लगातार बनाए रखने के लिए कंपनी इस महीने वाहन खरीदनें के इच्छुक लोगों के लिए डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। अगर आप भी इस होली के मौसम में एक नई टाटा कार खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं, टाटा की कारों पर मिलने वाले ऑफर की सूची।

Tata Tiago
इस सूची की पहली कार टाटा टियागो है, जिस पर 10,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है, जो 2021 मॉडल और XZ ट्रिम्स के साथ 2022 मॉडल के हाई ट्रिम पर पर उपलब्ध है। इसके अलावा इस कार के 2022 मॉडल पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है, वहीं 2022 मॉडल पर 15,000 तक के बोनस के साथ 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। बताते चलें,कि ये डील्स और डिस्काउंट सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट के लिए हैं, सीएनजी वेरिएंट के लिए नहीं।

Tata Tigor
इसके अलावा टाटा की सेडान टिगोर पर भी 10,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है, (जो 2021 मॉडल के सभी ट्रिम, XZ और MY2022 मॉडल के उच्च ट्रिम्स) पर दी जा रही है। वहीं 2021 Tigor मॉडल पर कंपनी 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध करा रही है, जबकि 2022 मॉडल पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि ये डील्स सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट पर उपलब्ध हैं, सीएनजी वेरिएंट पर नहीं।

ये भी पढ़ें : Hardik Pandya ने अपने बेटे के साथ साझा की Mercedes और McLaren की तस्वीर, इंस्टाग्राम पर लोगों का खूब बरसा प्यार



Tata Nexon (Petrol & Diesel)

वहीं Tata Tigor EV पर फिलहाल कोई आधिकारिक डील और ऑफर उपलब्ध नहीं है। पंच और अल्ट्रोज़ पर भी कोई छूट उपलब्ध नहीं है। हालांकि Tata Nexon के डीजल वर्जन पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जो केवल MY2021 मॉडल पर उपलब्ध है, वहीं पेट्रोल मॉडल पर 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है, हालांकि इस कार के कोई भी वैरिएंट पर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।


ये भी पढ़ें : Hero का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 जुलाई को होगा पेश, कंपनी ने ईवी ब्रांड 'Vida' के साथ की घोषणा