जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार के लिए एक नई मिड-साइज़ SUV पर काम कर रही है, जिसकी टेस्टिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं, इस नई सेडान को कंपनी की HR-V और CR-V के बीच में स्लॉट किया जा सकता है। माना जा रहा है, कि यह नया मॉडल नए सिविक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। जो भारत में लॉन्च होने पर Toyota Corolla Cross को टक्कर देगा। फिलहाल जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें टेस्ट म्यूल मॉडल पूरी तरह से ढका हुआ है, और इसमें एक लंबा-बॉडी डिज़ाइन मिलता है।