16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fortuner से सस्ती, लेकिन फीचर्स में बेहद शानदार होगी नई Honda CR-V, मिलेगा सनरूफ भी

होंडा जल्द ही भारत में होंडा सीआर-वी (Honda CR-V) का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। ये भारत में काफी दमदार होकर आएगी और कई SUV को टक्कर देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 30 Jul 2018, 10:13 AM IST

Honda CR-V

Fortuner से सस्ती, लेकिन फीचर्स में बेहद शानदार होगी Honda CR-V, मिलेगा सनरूफ की भी फीचर

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा भारत में जल्द ही अपनी बेहतरीन एसयूवी होंडा सीआर-वी (Honda CR-V) को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। भारत में होंडा की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और इस एसयूवी का इंतजार भारत में लंबे समय से किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे महंगी कारों के शौकीन हैं संजू बाबा, घर पर लगा है एक से बढ़कर एक शानदार कारों का ताता

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में नया 1.6 लीटर का आईडीटेक डीजल इंजन जाएगा। ये एसयूवी 4 व्हील ड्राइव फीचर के साथ आएगी। 2354 सीसी का 16वी आईवीटेक इंजन दिया जाएगा जो कि 187.4 बीएचपी की पावर और 226 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस ये एसयूवी प्रति लीटर में 12 किमी का दमदार माइलेज देगी। 1997 सीसी का 16वी आईवीटेक इंजन दिया जाएगा जो कि 153.86 बीएचपी की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस ये एसयूवी प्रति लीटर में 13.7 किमी का दमदार माइलेज देगी।

ये भी पढ़ें- यहां आधे दामों में मिल रही हैं Scorpio, Swift और i20 जैसी शानदार कारें

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एबीएस, एयरबैग्स और ईबीडी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पहले वाली सीआर-वी 5 सीटर में आती थी, लेकिन नई एसयूवी 7 सीटर में आएगी। इस एसयूवी के इंटीरियर को पहले से ज्यादा शानदार बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Swift से भी सस्ती होगी Hyundai की ये नई कार, फीचर्स में BMW को भी देगी टक्कर

इस एसयूवी से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद नई होंडा सीआर-वी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई होंडा सीआर-वी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये हो सकती है।