
Honda N7X (Representative Image)
Honda N7X SUV : जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा इन दिनों होंडा सिटी के बूते ही इंडियन मार्केट में टिकी है, सिटी के अलावा फिलहाल कंपनी के लाइनअप में कोई खास प्रोडक्ट नहीं है। लेकिन अब लगता है, कंपनी ने ग्राहकों को अपनी और लाने की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, होंडा भारत में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसका नाम Honda N7X रखा गया है। Honda N7X का मुकाबला भारत में Tata Harrier, Hyundai Creta, Kia Seltos और Mahindra XUV700 जैसी कारों से होगा।
SUV का बढ़ता क्रेज
इस बात से आप परिचित हैं, कि भारत में इन दिनों एसयूवी के प्रति लोगों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट पर ध्यान दे रही हैं, और अब इस कड़ी में Honda N7X सड़कों पर तहलका मचाने को तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि नई होंडा एसयूवी पांचवीं पीढ़ी के सिटी के साथ अपने प्लेटफॉर्म को साझा करेगी। ध्यान दें, कि अपकमिंग N7X एसयूवी इंडोनेशिया में 2021 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट की तर्ज पर लॉन्च होगी। उम्मीद है, इस एसयूवी को पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प मिल सकते हैं।
यूरोपीय लाइनअप का विस्तार
ध्यान दें, कि Honda ने अपनी यूरोपीय लाइनअप का विस्तार करते हुए हाल ही में बिल्कुल-नई ZR-V SUV की आधिकारिक घोषणा की है। यह हाई-राइडिंग मॉडल 2023 में यूरोपीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा और ब्रांड के पोर्टफोलियो में एचआर-वी और सीआर-वी के बीच स्लॉट किया जाएगा। होंडा ZR-V एक हाइब्रिड पावरट्रेन का उपयोग करती है, नई जेडआर-वी हाइब्रिड मॉडल के साथ अपने यूरोपीय लाइनअप को ओवरहाल करने की होंडा की रणनीति का हिस्सा है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि ZR-V HR-V के हाइब्रिड पावरट्रेन का उपयोग करेगा या सिविक से अधिक शक्तिशाली हाइब्रिड इंजन उधार लेगा।
लॉन्च पर रिपोर्ट
खैर वापस आते हैं, Honda N7X पर। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Honda 7X कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन नेक्स्ट-जेन होंडा BR-V हो सकता है। इसे कोडनेम DG3 कहा जाता है, नया मॉडल कथित तौर पर कई वेरिएंट में लॉन्च होगा। यह 3-रो एसयूवी सिटी सेडान के साथ प्लेटफॉर्म और मैकेनिकल बिट्स साझा करेगी। N7X भारत के लिए एक अच्छा होंडा का एक बेहतर उम्मीदवार हो सकता है, हालाँकि, इस पर अभी तक Honda India की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। हालाँकि, होंडा ने पुष्टि की है कि वह वर्तमान में एक एसयूवी विकसित कर रही है, जिसके 2023 में देश में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Updated on:
11 May 2022 11:31 am
Published on:
11 May 2022 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
