7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी कार खरीदते समय ना हो जाए धोखा, जरूर चेंक करें ये 3 चीजें

पुरानी कार को खरीदना जितना आसान है, उनता ही मुश्किल है, कार की स्थिति की जांच करना। क्योंकि कई बार अच्छी कंडीशन में दिख रहे वाहन पेंट कर ब्रिकी के लिए तैयार किए जाते हैं।

2 min read
Google source verification
second_hand_car-tips.jpg

Second Hand Car Tips

Tips For Buying Second Hand Car: देश में एक तरफ जहां नए वाहनों के खरीदार बढ़ रहे हैं, वहीं पुरानी कारों की मांग में भी खूब वृद्धि देखी गई है। एक सर्वे के अनुसार, देश में औसत सेकेंड-हैंड वैल्यू ने एक साल से भी कम समय में बीते पांच साल के बराबर वृद्धि की है। यूज्ड कारों की मांग इतनी अधिक है, कि विक्रेता पुरानी कारों के लिए मनमर्जी का शुल्क लेने में सक्षम हैं। अगर आप भी सेकेंड हैंड कार लेने पर विचार कर रहे हैं, तो जरूरी है, कि कुछ बातों पर गौर किया जाए। आइए विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले चुनें सही सेलर

आज सेकेंड हैंड कारों को बेचने के लिए कई ऐसी कंपनियां हैं, जो क्रेता और विक्रेता के बीच अहम भुमिका निभाती हैं, ध्यान रहे कि बड़े फ़्रैंचाइजी, स्वतंत्र विक्रेताओं और निजी विक्रेताओं के बीच कीमतें अलग हो सकती हैं, इसलिए वाहन की सही कीमत पाने के लिए इस बात पर शोध करना बेहद जरूरी है।


कीमतों की तुलना करें और फाइनेंस विकल्प की जांच करें

अपना शोध करें और रिटेल सेलर या निजी विक्रेता के पास जाने से पहले कीमतों की तुलना करने के बारे में सोचें। वर्तमान में वाहन की कीमत जांचे, फिर ऑनलाइन पोर्टल और अन्य वेबसाइटों के माध्यम से सेकेंड हैंड कार की वेल्यू निकालें। इसके साथ ही फाइनेंस के लिए ऑनलाइन वित्त कैलकुलेटर का भी उपयोग करें, और एक बार जब आप अपना हिसाब लगा लेते हैं, तो आप एक अच्छे सौदे पर बातचीत करने के लिए तैयार होते हैं।


कार की स्थिति की जांच

अक्सर कहा जाता है, कि कार अच्छी स्थिति में है, और कई बार वाहन को देखने के बाद यह सच भी होता है। वाहन खरीदनें से पहले उसकी इतिहास रिपोर्ट की बारीकी से जांच करके उसकी स्थिति का सहीं आंकलन करें। इसके लिए आप सर्विस बुक, इंश्योरेंस क्लेम आदि को जांच सकते हैं। हमेशा पता करें कि क्या वाहन पिछले किसी दुर्घटना में हुआ है या कार के पुर्जों को बदला तो नहीं गया है।