नई दिल्ली: आजकल कार खरीदना तो आसान होता है लेकिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह से कार का माइलेज लोगों की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। यही वजह है कि लोग कार गैराज निकालने से पहले 10 बार सोचते हैं। अगर आप भी माइलेज की वजह से कार खरीदने के बावजूद कार का मजा नहीं उठा पाते हैं तो घबराइए नहीं क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपकी कार का माइलेज दोगुना हो जाएगा।