Hyundai India Lineup Update : दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी हुंडई ने बीते दिन अपनी फैमिली कार सैंट्रो का उत्पादन भारत से बंद करने की घोषणा की है, जिसके साथ ही Hyundai ने Grand i10 Nios और Aura के डीजल वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। डीलरशिप ने पुष्टि की है, कि दोनों कारों के केवल सीमित स्टॉक उपलब्ध हैं, क्योंकि बुकिंग (ऑनलाइन और ऑफलाइन) रोक दी गई है। बता दें, ग्रैंड i10 Nios डीजल को Sportz और Sportz AMT वेरिएंट (हाल के दिनों में) में पेश किया गया था, जिसकी कीमत क्रमशः 7.85 लाख रुपये और 8.46 लाख रुपये थी।