28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hyundai ला रही है सबसे सस्ती हैचबैक कार, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

हुंडई की बेहतरीन कार हुंडई ग्रैंड आई10 ( Hyundai Grand i10 ) हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है, यहां जानें कैसी होगी ये कार...
2 min read
Google source verification
Hyundai Grand i10

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई Hyundai Grand i10, ये नए फीचर्स बनाएंगे ज्यादा दमदार

साउथ कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई ने अपनी बेहतरीन कार हुंडई ग्रैंड आई10 ( Hyundai Grand i10 ) को नए फीचर्स से लैस करके लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में हुंडई ग्रैंड आई10 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये नई कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स। इस कार में एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी बदलाव किया जाएगा।

भारत में टेस्टिंग के दौरान हुंडई ग्रैंड आई10 का जो मॉडल स्पॉट किया गया है वो प्रोटोटाइप मॉडल है। इस मॉडल पर केमुफ्लैज स्टीकर्स लगे हुए हैं। इस कार में बहुत सारी प्लास्टिक क्लैडिंग है, स्टील व्हील्स और ओआरवीएमएस पहले जैसे ही हैं। हुंडई ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है कि ये कार भारत में कब लॉन्च की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार नई ग्रैंड आई10 को 2019 के आखिर या फिर 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 2018 की शुरुआत में भी ये कार साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान दिखी थी। उस मॉडल में स्पोर्टी एलॉय व्हील, स्लिम एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल लाइट, रूफ एंटीना, शानदार टेललैंप्स, प्रोजैक्टर यूनिट हैडलैंप्स और शार्प प्रपोर्शन थे।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो वर्तमान में ग्रैंड आई10 में रूफ रेल, साइड में मोल्डिंग, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हुंडई आईब्लू ऐप दिएगए हैं वहीं इसके स्पोर्ट्स मॉडल में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, रियर स्पॉइलर, रियर एसी वेंट, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और आईब्लू ऐप दिए गए हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जए तो हंडई ग्रैंड आई10 में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 83 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसके अलावा इस कार में 1.2 लीटर का डीजल इंजन है जो कि 75 पीएस की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

कीमत की बात की जाए तो वर्तमान में हुंडई ग्रैड आई10 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.91 लाख से 7.52 लाख रुपये है। इसके नए मॉडल की कीमत पहले के मुकाबले अधिक हो सकती है।