फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस कार में ड्राइवर अटेंशन असिस्ट DAA फीचर्स दिया जाएगा जोकि कार चलाते वक्त ड्राइवर का पूरा ख्याल रखता है और कार से संबंधित सभी जानकारी देता रहता है। ये सिस्टम ये देखता है कि ड्राइवर ड्राइविंग में, ट्रैफिक में चलाने, स्टीयरिंग मोड़ने, एक्सीलेटर दबाने, गियर बदलने और ब्रेक लगाने के बारे में बताता रहता है। ये सिस्टम गलती के दौरान ड्राइवर को टी-ब्रेक के लिए बताया है। स्पीड लिमिट से तेज कार चलाने पर स्पीड को घटाने के लिए कहता है। आस-पास चल रही कारों को सेंसर के जरिए देखकर बताता है।