
Hyundai Grandi10 NIOS
दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ब्रिकी के मामले में हमेशा से दूसरे नंबर पर रही है, यानी ग्राहक मारुति के बाद हुंडई की गाड़ियों को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, अगर आप भी हुंडई के ग्राहक हैं, या हुंडई की नई कार लेने पर विचार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, फरवरी में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कारों की सूची।
Hyundai Aura
इस कॉम्पैक्ट सेडान को कंपनी भारत में BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कॉम्पैक्ट सेडान को पांच ट्रिम्स E, S, SX, SX+ और SX(O) में पेश किया गया है। इसमें तीन इंजन विकल्प 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल का विकल्प मिलता है। वर्तमान में कंपनी इस कार को 50,000 रुपये के बेनिफिट्स के साथ पेश कर रही है।
Hyundai Grandi10 Nios: हुंडई की यह हैचबैक फरवरी में 48,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। Nios की कीमत 5.29 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है, और यह चार ट्रिम्स एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ और एस्टा में उपलब्ध है। इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों से लैस किया गया है, जिसमें एक 1.2-लीटर पेट्रोल और एक 1.2-लीटर डीजल मोटर शामिल है। बता दें, नियोस में Aura का 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी शामिल है।
Hyundai Santro
सैंट्रो वर्तमान में 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। इस कार की कीमत 4.86 लाख रुपये से लेकर 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक तय की गई है, और यह चार ट्रिम्स एरा एक्जीक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ और एस्टा में बेची जाती है। Hyundai Santro में 1.1-लीटर चार-सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन मिलता है,जिसे 5-स्पीड MT और वैकल्पिक 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है।
Updated on:
20 Feb 2022 09:01 pm
Published on:
20 Feb 2022 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
