
Hyundai Verna 2023
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स पहले ही कह चुके हैं कि 2023 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट (Indian Automobile Market) के लिए एक बड़ा साल होने वाला है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ इस साल देश में अपने नए व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) भी शामिल है। हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान वरना के नेक्स्ट जनरेशन 2023 मॉडल को इसी साल देश में लॉन्च करने की तैयारी में है और वो भी कुछ ही दिन में। हुंडई वरना (Hyundai Verna) 2023 को 21 मार्च को देश में लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले हाल ही में इस नेक्स्ट जनरेशन सेडान के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
डीलरशिप्स पर पहुँचनी शुरू हुई Hyundai Verna 2023
21 मार्च को लॉन्च से पहले Hyundai Verna 2023 देशभर में कंपनी के डीलरशिप्स पर पहुँचनी शुरू हो गई है। हाल ही में इस नेक्स्ट जनरेशन सेडान को कंपनी के डीलरशिप्स पर देखा गया। इससे देश में Hyundai Verna 2023 की पहली झलक भी सामने आई। लॉन्च के साथ ही इस नेक्स्ट जनरेशन सेडान की कीमत का भी खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चेताया, 'इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन्स हैं साइबर अटैक्स के लिए अतिसंवेदनशील'
मिलेंगे शानदार फीचर्स
हुंडई वरना 2023 में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से कनेक्टेड 10.25 इंच का स्विचेबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, 8-स्पीकर BOSE साउंड सिस्टम, स्विचेबल क्लाइमेट कंट्रोलर, ADAS, EBD, ABS, ECS और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
इंजन और गियरबॉक्स
हुंडई वरना 2023 में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के दो ऑप्शंस मिल सकते हैं। साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी इस नेक्स्ट जनरेशन सेडान में मिलेगा।
Published on:
18 Mar 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
