नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी छोटी कार इयॉन की 7657 इकाइयों को रिकॉल किया है। इन कारों के क्लच और बैटरी केबल में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई थी। रिकॉल में केवल जनवरी 2015 में उत्पादन की गई इयॉन यूनिट्स को ही शामिल किया गया है।
हुंडई मोटर इंडिया ने बयान में कहा, कंपनी ने जनवरी, 2015 में विनिर्मित इयॉन कारों के क्लच केबल फाउलिंग तथा बैटरी केबल के निरीक्षण और जांच के लिए इन्हें वापस मंगाया है। इनकी गड़बड़ियों को कंपनी मुफ्त में दुरुस्त करेगी। कंपनी ने कहा कि इन कारों के क्लच केबल फाउलिंग का निरीक्षण किया जाएगा और बैटरी केबल यदि क्षतिग्रस्त हुई तो उसे बदला जाएगा।

री-कॉल के लिए कंपनी ने ग्राहकों को सूचित करना शुरु कर दिया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी कार को री-कॉल किया जा रहा है भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्किट में भी री-कॉल की घटनाएं लगातार सामने आती रहती है।
हुंडई इयॉन में 2 इंजन विकल्प मिलेंगे जिसमे एक है 800cc और दूसरा 1 लीटर का पेट्रोल इंजन है। इयॉन की दिल्ली में एक्स शो रूम 3.27 लाख रूपये से लेकर 4.55 लाख रूपये के बीच जाती है ये कीमत इसके 800cc और 1.0 litre पेट्रोल वेरिएंट्स की हैं।