भारतीय वायु सेना ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमले किए हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को सुबह लगभग 3:30 बजे 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों से LOC पार करके आतंकी ठिकानों पर हमले कर उन्हें पूरी तरह नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी ठिकानों पर 1 हजार किलो बम गिराए गए। हम आपको भारत के पांच उन लड़ाकू विमानों के बारे में बता रहे हैं जो कि दुश्मन देश को कुछ ही समय में सबक सिखा सकते हैं।