हाल ही में टाटा नेक्सॉन का ग्लोबल एनसीएपी द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें लेटेस्ट राउंड के दौरान टाटा नेक्सॉन को 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
एडल्ट ऑक्युपेंट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सॉन को 4 स्टार रेटिंग दी गई हैं।
चाइल्ड ऑक्युपेंट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सॉन को 3 स्टार रेटिंग दी गई हैं।
जर्मनी के म्यूनिख में मौजूद टेस्ट लैप में टाटा नेक्सॉन का एनसीएपी द्वारा 64 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर स्टैंडर्ड फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट किया गया था।
टेस्ट के दौरान एनसीएपी ( NCAP ) ने जो रिजल्ट निकाले उसमें टाटा नेक्सॉन सबसे ज्यादा सेफ पाई गई है। इस कार को बहुत ज्यादा स्टेबल एसयूवी भी माना गया है।