8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत सरकार G20 समिट के लिए खरीदेगी 50 बुलेटप्रूफ कारें, 400 करोड़ का आएगा खर्चा

G20 समिट में किसी भी तरह की कोई लापरवाही और गलती ना हो इससे लिए सरकार जर्मनी से करीब 50 बुलेटप्रूफ ऑडी कारें खरीदी है जो कि लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ आती है और इसके लिए 400 करोड़ रुपये खर्च बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
a8l.jpg

सांकेतिक तस्वीर

G20 Summit: दिल्ली में G20 समिट 2023 (G20 Summit 2023) होने वाला है, और इसके लिए भारत सरकार की तरफ से बड़ी तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्य मंत्री ने 8-10 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान भी कर दिया है ताकि ज्यादा भीड़-भाड़ ना हो। इस बार खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए 25 देशों के नेता अपने प्रतिनिधियों के साथ भारत आ रहे हैं। भारत सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। सरकार मेहमानों किए लिए बुलेटप्रूफ कारें भी खरीदने वाली है। यानी महमानों की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।


50 बुलेटप्रूफ ऑडी कारें

G20 समिट में किसी भी तरह की कोई लापरवाही और गलती ना हो इससे लिए सरकार जर्मनी से करीब 50 बुलेटप्रूफ ऑडी कारें खरीदी है जो कि लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ आती है और इसके लिए 400 करोड़ रुपये खर्च बताया जा रहा है। लेकिन फिलहाल इस बात खुलासा नहीं किया गया है कि यह कौन सी मॉडल होगी, लेकिन अनुमान है कि यह ऑडी A8L हो सकती है। इस बुलेटप्रूफ सेडान का पुराना वर्जन भारत में 2017 में 9 करोड़ रुपये में लॉन्च किया गया था।



400 करोड़ रुपये का खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल्स की कीमत काफी ज्याद होगी। बड़ी बात ये है कि अगर सरकार इन बुलेटप्रूफ कारों को जर्मनी से भी आयात करती है और इसमें सब्सिडी भी मिलती है, तो भी इन कारों पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। सेफ्टी के लिए दिल्ली की पुलिस को भी स्पेशल काफिले की सुरक्षा के इंतजाम के लिए कठिनाई का सामने करना पड़ रहा है, क्योकि यह कारें लेफ्ट हैंड ड्राइव होने वाली है और भारत में लेफ्ट हैंड ड्राइव वाली कारें चलाना गैरकानूनी है, और यह इतना आसान भी नहीं, ऐसे में यह चुनौती भरा हो सकता है। आपको बता दें की G20 में सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका व यूके राईट हैंड ड्राइव कार चलाते हैं।