नई दिल्ली: Toyota Innova Crysta कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है, ये कार अब भारत की बेस्ट सेलिंग mpv कार बन गई है। mpv सेगमेंट की सस्ती कार Maruti Ertiga को पीछे छोड़ते हुए innova ने ये खिताब अपने नाम किया है। आपको मालूम हो कि जुलाई महीने में जहां इनोवा की 6,638 यूनिट बिकीं जबकि Maruti Suzuki Ertiga की 4,764 यूनिट ही बिकीं हैं।