7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 : Royal Challengers Bangalore के फैन ने अपनी विंटेज कार को किया मॉडिफाई, टीम का हौसला बढ़ाने का यह तरीका आपको कर देगा खुश

IPL के दीवानों की कमी नहीं हैं, लोग नए-नए तरीके से अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं, लेकिन Royal Challengers Banglore के फैन का यह तरीका टीम (RCB) को जरूर पसंद आएगा।

2 min read
Google source verification
ipl-amp.jpg

IPL 2022

IPL 2022 Update: क्रिकेट मैच के दिन देश का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं होता है, और इस उत्सव में चार चांद लगा देता है, भारत और पाकिस्तान का मैच! लेकिन इस मैच के अलावा आईपीएल में भी लोग अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए लोग तरह-तरह के आइडियाज लेकर आते हैं। आप सभी जानते हैं,कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक कमजोर टीम के रूप में प्रसिद्व है, ज्यादात्तर मैच में हम इस टीम की हार की अंदाजा पहले ही लगा लेते हैं, बावजूद इसके RCB के प्रशंसक कम नहीं है।

विटेंज कार को किया मॉडिफाई

RCB के एक प्रशंसक ने अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए विंटेज कार का इस्तेमाल किया। संतोष सद्गुरु नाम के इस व्यक्ति ने अपनी फिएट प्रीमियर पद्मिनी के रेयर मॉडल 118 NE को इस तरह से मॉडिफाई कर दिया है, कि पुरे देश को उनका RCB टीम के लिए प्यार पता चल गया। दरसअल, संतोष ने प्रीमियर पद्मिनी के बाहरी हिस्से पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पोस्टर लगाए हें, जिसके फ्रंट में लिखा है, "CUP". कहना गलत नहीं होगा कि यह व्यक्ति इस बार अपनी पसंदीदा टीम से आईपीएल जीतने की उम्मीद कर रहा है, लेकिन क्या यह संभव है?


2001 में बंद कर दी गई थी यह कार

बताते चलें, कि Padmini Premier 118 NE, Fiat 124 का भारतीय मॉडल है, जिसे विश्व स्तर पर बेचा गया था। प्रीमियर 118 एनई पर 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 52 hp की पॉवर और 79 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम था। इस इंजन के साथ प्रीमियर 118 एनई की टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा पर सीमित है। हालांकि 2001 में कम मांग के कारण इस कार का उत्पादन बंद कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें : जुनून ! 1 रुपये के लाखों सिक्कों से खरीदी 2.6 लाख की Bajaj Dominar बाइक, गिनने में डीलर को लगे 10 घंटे


मारुति 800 के थे ज्यादा ग्राहक

इस कार के मार्केट में को Maruti की लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी 800 ने पूरी तरह से खत्म कर दिया। क्योंकि प्रीमियर Maruti 800 के मुकाबले एक किफायती मॉडल नहीं थी। इसके अलावा, पद्मिनी समय पर वाहन की डिलीवरी करने में सक्षम नहीं थी। बताया जाता है कि कुछ लोगों को डिलीवरी लेने के लिए 6 साल तक इंतजार करना पड़ा। जिसके चलते लोगों ने इस कार को खरीदना बंद कर दिया।