21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JLR ने लॉन्च की नई कार ‘रेंज रोवर इवोक्यू’, यहां जाने इसकी कीमत

टाटा समूह के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को नई पीढ़ी की रेंज रोवर इवोक्यू लॉन्च की है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Dec 21, 2016

Range Rover Evoque

Range Rover Evoque

नई दिल्ली। टाटा समूह के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को नई पीढ़ी की रेंज रोवर इवोक्यू लॉन्च की है। इस कार की शुरुआती कीमत दिल्ली के शोरूम में 49.10 लाख रुपए से 67.9 लाख रुपए के बीच में रखी गई है।

जेएलआर प्रेसीडेंट रोहित सूरी लॉन्चिग पर जताई खुशी
जेएलआर इंडिया के प्रेसीडेंट रोहित सूरी ने एक बयान जारी कर कहा कि रेंज रोवर के नए मॉडल इवोक्यू को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने के बाद से ही काफी प्रशंसा मिली थी और हमें इसका 2017 मॉडल पेश करते हुए काफी खुशी हो रही है।

भारत में ऐसी पहली कार जिसमें मिलेगा पावर-ट्रेन का ऑप्शन
नई कार की खूबियों के बारे में बात करते हुए सूरी ने बताया कि वर्ष 2017 के मॉडल में कंपनी ने नया इंगेनियम दो लीटर डीजल इंजन लगाया है। नई रेंज रोवर इवोक्यू भारत में ऐसी पहली गाड़ी होगी जिसमें कि पॉवर-ट्रेन का ऑप्शन जोड़ा गया है।

रेंज रोवर की छह वर्जन अभी मार्केट में उपलब्ध
रेंज रोवर की छह वर्जन अभी मार्केट में उपलब्ध है। रेंज रोवर की गाडिय़ों में 'डिस्कवरी स्र्पोटÓ की शुरुआती कीमत 47.59 लाख रुपए रखी गई है, वहीं 'रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.18 करोड़ और सबसे ज्यादा डिमांड वाली 'रेंज रोवरÓ की कीमत 2.13 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। जुगआर लेंड रोवर ने इन सबके अलावा नई पीढ़ी रेंज की 'रेंज रोवर इवोक्यूÓगाड़ी मार्केट में उतारी है।

ये भी पढ़ें

image