
पहाड़ों के साथ पानी में भी फर्राटे भरेगी JEEP की ये धाकड़ SUV
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसूयवी में 3.6 लीटर का नेचुरली एस्पीरेटेड वी6 इंजन दिया गया है जो कि 285 एचपी की पावर और352 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये एसयूवी बहुत ज्यादा शानदार है। जीप की ये एसयूवी उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आएगी, जिन्हें पहाड़ों और जगंलों में ड्राइविंग करना पसंद है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो जीप ग्लैडिएटर में पावर स्टीयरिंग, फॉर्वर्ड फेसिंग वीडियो कैमरा, 4 व्हील ड्राइव सिस्टम, फोल्डिंग विंडशील्ड, रिमूवेबल रूफ, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी को 5,181 एमएम लंबे फ्रेम पर तैयार किया गया है, इसका व्हीलबेस 3,840 एमएम है।
जीप की नई एसयूवी स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स एस, ओवरलैंड और रुबिकन जैसे 4 वेरिएंट्स में पेश की जाएगी। इसका रुबिकन वेरिएंट रोड फोकस्ड है जिसमें 11.1 इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये 30 इंच पानी में भी आसानी से चल सकती है। इस एसयूवी को आॅन रोड, आॅफ रोड और रेन रोड़ ड्राइव मोड में देखा जा सकता था। इस एसयूवी का खासियत ये है कि इसे पानी में भी चलाया जा सकता है। लॉस एंजेलिस ऑटो शो 111 पुराना है और इसका आगाज हो चुका है। इस शो में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारों को पेश किया जाता है, जिन्हें देखकर लोगों को होश उड़ जाते हैं।
Published on:
02 Dec 2018 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
