21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

77.5 लाख में Jeep Grand Cherokee SUV भारत में हुई लॉन्च, ऑफ रोड पर भी है दमदार

भारतीय कार बाजार में JEEP ने अपनी प्रीमियम GRAND Cherokee एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह ऑन-रोड के साथ ऑफ रोड पर भी बेहतर परफॉरमेंस देती है। यह आल व्हील ड्राइव के साथ आती है और इसमें लगा 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जोकि आकर्षित करता है

2 min read
Google source verification
jeep1.jpg

2022 JEEP GRAND Cherokee: भारत में जीप इंडिया ने अपनी 5th जनरेशन ग्रैंड चेरोकी (GRAND Cherokee) को आज लॉन्च कर दिया है। यह एक बेहद प्रीमियम SUV है। कंपनी का दावा है कि यह ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी दम दिखाने का दम रखती हैं । इस SUV की एक्स-शो रूम कीमत 77.5 लाख रुपए से शुरू होती है। इसे आप ब्राइट व्हाइट, डायमंड ब्लैक क्रिस्टल, रॉकी माउंटेन और वेलवेट रेड कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं।

इस महीने के आखिरी में इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। आइये जानते हैं इस नई SUV के फीचर्स और इसके इंजन के बारे में...

2022 JEEP GRAND Cherokee में मिलते हैं ये खास

फीचर्स की बात करें तो नई Jeep Grand Cherokee में 32 कनेक्टेड फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें 1,076-लीटर का Boot स्पेस मिलता है जिसे दूसरी रो को गिराकर बढ़ाया जा सकता है। इसमें स्टार्ट/स्टॉप बटन की भी सुविधा मिलती है। इसका डैशबोर्ड मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन में आता है । इस SUV में 5-स्पोक मशीन्ड अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें UconnectTM 5 NAV W 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है जोकि इस SUV के आकर्षण का केंद्र भी है।

यह भी पढ़ें: Tata Tiago EV को चुनौती देने MG ला रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, इस दिन होगी लॉन्च


इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो नई Jeep Grand Cherokee में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है जोकि 270 hp की पावर और 400 Nm का अधिकतम टार्क जेनरेट करता है। यह ऑफरोडिंग पर भी जमकर चलती है और 533 mm गहरे पानी में चल सकती है। और इसमें 215 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इस एसयूवी में 4X4 सिस्टम दिया है। सेफ्टी के लिए इस SUV में 8 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम समेत 110+ सेफ्टी फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें लेवल 2 ADAS शामिल हैं।