6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब एक आम सी जीप रैंग्लर बन गई भांप से चलने वाला मिनी ट्रक

हालांकि इसकी ड्राइविंग उतनी दमदार नहीं है क्योंकि इसकी स्पीड 30 से 35 मील प्रतिघंटा है। ये स्पीड 55 गैलन के टैंक में

less than 1 minute read
Google source verification
jeep

जब एक आम सी जीप रैंग्लर बन गई भांप से चलने वाला मिनी ट्रक

नई दिल्ली: आजकल गाड़ियों को मोडिफाई कराने का चलन बेहद कॉमन है लेकिन चैंम्बसबर्ग की एक कंपनी हॉक डिजाइन ने जीप रैंग्लर को ऐसा मोडिफाई किया है जो कि ग्लैडिएटर से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी ने इसमें 6 पहियों का इस्तेमाल किया है। दुनियाभर में इस मिनी ट्रक की चर्चाएं हो रही हैं ज्यादातर लोग इसे ग्लैडिएटर से भी बेहतर मान रहे हैं। इसके सुर्खियों में आने की एक सबसे बड़ी वजह इसका लुक और डिजाइन है। जो काफी हंकी है।

इस मिनी ट्रक में कंपनी ने 100 क्यूबिक इंच वी4 सिंगल सिलेंडर इंजन प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें ट्रंक पिस्टन, पपेट वॉल्व और स्टीम मोटर शामिल किया है जिसे 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से आपरेट किया जाता है। ये वी इंजन 130 से 140 हॉर्स पॉवर का आउटपुट और 2,500 एलबी एफटी का टॉर्क प्रदान करता है।

हालांकि इसकी ड्राइविंग उतनी दमदार नहीं है क्योंकि इसकी स्पीड 30 से 35 मील प्रतिघंटा है। ये स्पीड 55 गैलन के टैंक में पानी भरने के बाद रिकॉर्ड की गई है।

ये पूरी तरह से स्टीम यानि के भांप से चलता है। इसे फिलहाल स्टीम म्यूजियम में रखा गया है। इसका सबसे खास आकर्षण इसके 6 दमदार पहिये हैं। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स, टी केस व्हील, टायर और एक्सल को शामिल किया गया है।