25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है जाह्नवी कपूर की फेवरेट कार, कार कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी पूरी पढ़ाई धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। आज हम जाह्नवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी कारों के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 6 Mar 2019, 10:59 AM IST

jhanvi kapoor

ये है जाह्नवी कपूर की फेवरेट कार, कार कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 6 मार्च 1997 को मुंबई में जन्मी जाह्नवी कपूर ने अपनी पूरी पढ़ाई धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और उसके बाद एक्टिंग का कोर्स ली स्ट्रासबर्ज थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट कैलिफोर्निया से किया है। जाह्नवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अब कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आज हम जाह्नवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी कारों के बारे में बता रहे हैं...

मर्सिडीज-बेंज जीएलई ( Mercedes-Benz GLE )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मर्सिडीज-बेंज जीएलई में 3.0 लीटर वी-6 इंजन दिया गया है जो कि 333 एचपी का पावर और 480 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करता है। 9 स्‍पीड ऑटोमैट‍िक ट्रांसमिशन से लैस ये कार काफी ज्यादा शानदार है। ये कार सिर्फ 6.0 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 247 किमी प्रति घंटा है। पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर वी-6 इंजन दिया गया है जो कि 367 बीएचपी का पावर और 520 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करता है। 9 स्‍पीड ऑटोमैट‍िक ट्रांसमिशन से लैस ये कार ऑल व्हील ड्राइव है। ये कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 75 लाख रुपये से 85 लाख रुपये तक है।

ऑडी ए6 ( Audi A6 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1968 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 187 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 18.53 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये कार 232 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 8.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 54 लाख रुपये है।