16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्ते के चक्कर में न फंसे! सेकंड हैंड स्कूटर खरीदते समय इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज

Old Scooter Buying Tips: इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसी बड़ी बातें बता रहे हैं जिनको जानने के बाद आप आसानी से और बिना किसी परेशानी के अपने बजट में बढ़िया सेकंड हैंड स्कूटर खरीद पायेंगे।  

2 min read
Google source verification
used_car.jpg


Used Scooter Buying Tips:
इस समय देश में कई नए ब्रांड्स के स्कूटर आ गये हैं, हर बजट और जरूरत के हिसाब से आपको मॉडल मिल जायेंगे, वहीं सेकंड हैंड स्कूटर बाजार में भी रौनक छाई हुई है। आजकल जहां एक नया स्कूटर खरीदना तो बेहद आसान है लेकिन जब हम एक पुराना स्कूटर खरीदने की सोचते हैं तो मन में अक्सर कई सवाल घूमने लगते हैं। क्योंकि पुराने स्कूटर को खरीदने के बाद अक्सर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं और कई बार तो पुलिस से आमना-सामना भी होता है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसी बड़ी बातें बता रहे हैं जिनको जानने के बाद आप आसानी से और बिना किसी परेशानी के अपने बजट में बढ़िया सेकंड हैंड स्कूटर खरीद पायेंगे।




पेपर्स और सर्विस रिकॉर्ड चेक करें:

आप जो भी सेकंड हैंड स्कूटर खरीदने जा रहे हैं, तो डील फाइनल करने से पहले सर्विस रिकॉर्ड जरूर देखें, इससे आपको इस बात का पता चल जाएगा कि स्कूटर की सर्विस कब और कितनी बार हुई है। सर्विस रिकॉर्ड से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया है या नहीं। इसके अलावा स्कूटर की RC और अन्य पेपर्स को ठीक से चेक करें। याद रहे सभी डाक्यूमेंट्स ओरिजल होने जरूरी हैं, फोटो स्टेट या कॉपी पर भरोसा न करें। इतना ही नहीं स्कूटर को ठीक से देख लें कहीं कोई डेंट तो नहीं, इतना ही नहीं स्कूटर का कभी कोई एक्सीडेंट हुआ है या नहीं यह भी जांचें।

टेस्ट राइड जरूर लें:

सेकंड हैंड स्कूटर खरीदने से पहले उससे ठीक चला कर देखें, इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि उसकी कंडीशन कैसी है। स्कूटर चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है। इसके अलावा टायर्स पर भी नज़र डालें।


इंश्योरेंस देख लें:

सेकंड हैंड स्कूटर खरीदते समय उसका इंश्योरेंस जरूर देख लें, कई बार इंश्योरेंस खत्म हो जाता है और लोग कराते नहीं है। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें। ध्यान रहे कि स्कूटर बेचने की तारीख तक उस स्कूटर का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं।



संभव हो तो मैकेनिक को दिखा लें:

अगर आपके लिए संभव हो तो डील फाइनल करने से पहले अपने किसी जानकार या मैकेनिक को भी स्कूटर दिखा दें, क्योंकि मैकेनिक, स्कूटर को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं।




NOC लेना न भूलें:

सेकंड हैंड स्कूटर खरीदते समय, ओनर से उसकी NOC जरूर ले लें ,साथ ही ध्यान रखे कि स्कूटर पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर स्कूटर को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है।