
Kia Carens Launched In India: Price, Features and Mileage Detail
Kia India ने आज इंडियन मार्केट में अपनी बहुप्रतिक्षित थ्री-रो 7-सीटर कार Kia Carens को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को बेहद ही किफायती कीमत में पेश कर सभी को हैरान कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस शानदार फैमिली कार की शुरुआती कीमत महज 8.99 लाख रुपये तय की गई है। हालांकि ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, यानी कि इसे निकट भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ पेश किया है।
Kia Carens कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली चौथी कार है। अब तक कंपनी के पोर्टफोलियो में Seltos, Sonet और Carnival जैसे मॉडल शामिल थें। बीत दिनों कंपनी ने इस कार की आधिकारिक बुकिंग शुरू की थी। कंपनी का दावा है कि इस 7 सीटर कार को बेहद ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है, अब तक इसके 19,089 यूनिट्स की बुकिंग की जा चुकी है।
Carens को कंपनी दो सीटिंग लेआउट में पेश किया है, जिसमें 6 सीट्स और 7 सीट्स दोनों शामिल है। इस कार की ख़ास बात ये है कि इसके सेकेंड रो (दूसरी पंक्ति) के सीटों को हाइड्रोलिक टंबल सिस्टम से लैस किया गया है। जिससे तीसरी पंक्ति (थर्ड रो) में आसानी से बैठने के लिए आपको बस सेकेंड रो की सीट पर दिए गए एक बटन को प्रेस करना होगा और सीट पूरी तरह से फोल्ड हो जाएगी। जिससे एक व्यस्क आसानी से पिछली सीट पर बैठने के लिए अंदर जा सकता है।
प्रोफाइल में ये कार एक एमपीवी की तरह दिखती है लेकिन कई एसयूवी-प्रेरित डिजाइन तत्वों के साथ पेश की गई है। केबिन की बात करें तो, Carens को सात-सीट लेआउट मानक के रूप में मिलता है, केवल टॉप वेरिएंट में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट के साथ 6-सीट कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है। जैसा कि हमने अपनी रिव्यू में देखा था, Carens तीसरी पंक्ति में भी पर्याप्त जगह के साथ एक अच्छे 7-सीटर के तौर पर सामने आता है। इस कार में एक बेहतर एसयूवी और एमपीवी दोनों का मजा मिलता है।
मिलते हैं ये तीन इंजन ऑप्शन:
Kia Carens को कंपनी तीन इंजन विकल्प के साथ पेश कर रही है, जिसमें 1.5 लीटर की क्षमता का 115hp पावर जेनरेट करने वाला नेचुरल एस्पायर्ड इंजन, 1.4 लीटर की क्षमता का 140hp वाला टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 115hp की पावर जेनरेट करता है। इसका टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें पैडल शिफ्टर और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं। ये फीचर इसे बाजार में अन्य मॉडलों को टक्कर देने में मदद करेगा।
कीमत और माइलेज:
कंपनी का दावा है कि इस कार का पेट्रोल वेरिएंट 16.5 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। वहीं इसका डीजल वेरिएंट से 21.3 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज मिलने का दावा किया जा रहा है। कंपनी ये भी कहती है कि ये सेग्मेंट में सबसे किफातयी 7-सीटर कार है, वाहन मालिक को इसकी ओनरशिप कॉस्ट महज 0.37 पैसे पड़ेगी। ये इस कार को अपने सेग्मेंट में और भी बेहतर बनाता है।
Updated on:
15 Feb 2022 01:03 pm
Published on:
15 Feb 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
