15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 4 हफ्ते में इस शहर के लोगों को मिलने लगेगी MG Hector

MG Hector पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड इस शहर के लोगों को सबसे जल्दी मिलेगी ये कार इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस है ये कार

2 min read
Google source verification
MG Hector

महज 4 हफ्ते में इस शहर के लोगों को मिलने लगेगी MG Hector

नई दिल्ली: देश की पहली इंटरनेट कार एमजी हेक्टर ( MG Hector ) को लॉन्च किया जा चुका है। इस कार की कीमत और इसके फीचर्स बेहद ही आकर्षक हैं जिसकी वजह से इसे खरीदने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है और यही वजह है कि इस कार का वेटिंग पीरियड 7 महीने तक बढ़ाया जा चुका है। इसकी कीमत 12.18 लाख से 16.88 लाख रुपये से बीच है। यह अपने सेगमेंट की पहली इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी ( suv ) है। हेक्टर के साथ ब्रिटिश ब्रैंड एमजी मोटर ने भारतीय बाजार में एंट्री की है। इस कार को लोग तेजी से बुक करवा रहे हैं लेकिन कंपनी का प्रोडक्शन अभी काफी कम है जिसकी वजह से भारत के तमाम शहरों में इसका वेटिंग पीरियड बढ़ चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की एक शहर ऐसा भी है जहां पर आपको यह कार महज 4 हफ़्तों में मिल जाएगी।

Royal Enfield Bullet बन सकती है घाटे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें

आपको बता दें कि MG हेक्टर पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड 7 महीने का है जो दिल्ली में रखा गया है वहीं सबसे कम वेटिंग पीरियड तिरुवनंतपुरम है जहां के ग्राहकों को ये कार महज 4 हफ़्तों ( 1 महीने ) में मिल जाएगी। ऐसे में देश में तिरुवनंतपुरम के ग्राहक इस कार की डिलीवरी सबसे पहले हासिल कर पाएंगे।

कंपनी के अनुसार, लॉन्च से पहले ही कार की 10,000 यूनिट से ज्यादा बुक हो चुकी थीं। इनकी डिलीवरी जुलाई महीने के साथ शुरू होनी थी। लेकिन यदि आप अब इसे खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपको हेक्टर की डिलीवरी के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ सकता हैं।

इंजन

हेक्टर में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 143hp का पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 2.0-लीटर का है, जो 170hp का पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इन दोनों इंजन के अलावा कंपनी ने पेट्रोल इंजन का 48V माइल्ड हाइब्रिड वेरियंट भी दिया है। हाइब्रिड वेरियंट में सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

Kona Electric होगी Hyundai की पहली बिजली से चलने वाली कार, एक चार्जिंग में चलती है 482 किलोमीटर