6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले से भी ज्यादा दमदार हुई Land Rover Discovery Sport, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में 2019 मॉडल लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन ( Land Rover Discovery Sport Landmark Edition ) लॉन्च हो गई है।

2 min read
Google source verification
Land Rover Discovery Sport Landmark Edition

पहले से भी ज्यादा दमदार हुई Land Rover Discovery Sport, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटोमोबाइल कंपनी जगुआर लैंड रोवर ( Jaguar Land rover ) ने भारत में नई SUV 2019 मॉडल लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन ( Land Rover Discovery Sport Landmark Edition ) को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और इसके फीचर्स कैसे हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिस्कवरी स्पोर्ट स्पेशल एडिशन में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 180 एचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 12.97 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 188 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं ये एसयूवी सिर्फ 10.3 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पर पहुंच सकती है।

लुक और डिजाइन की बात की जाए तो लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन में नया ग्रे कंट्रास्ट रूफ, न्यू डिजाइन फ्रंट बंपर, 18 इंच ग्रे एलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं इंटीरियर की बात की जाए तो इस एसयूवी में नई लेदर सीट्स, सेंटर कंसोल पर डार्क ग्रे एल्युमिनियम फिनिश और ब्लैक हेडलाइनर दिया गया है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन अब 3 कलर्स जैसे कोरी ग्रे, नारविक ब्लैक और यूलोंग व्हाइट में मिलेगी। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन इन बदलावों के अलावा बाजार में उपलब्ध 7 स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही है।

इन एसयूवी से है मुकाबला
बाजार में मार्केट में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलसी ( Mercedes-Benz GLC ), बीएमडब्ल्यू एक्स3 ( BMW X3 ), वॉल्वो एक्ससी60 ( Volvo XC60 ) और ऑडी क्यू5 ( Audi Q5 ) जैसी एसयूवी से होगा।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो स्पेशल एडिशन लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 53.77 लाख रुपये तय की गई है।