21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेफ्टी में सबसे आगे निकली Mahindra Scorpio N, क्रेश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

Mahindra Scorpio-N ने ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। Scorpio-N ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29।25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5 Star Rating मिली है। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में इसने 49 में से 28.93 नंबर मिले हैं, और इसे 3 Star रेटिंग मिली है।

2 min read
Google source verification
mahindra_scorpio_n.jpg

Mahindra Scorpio N ने भारत में आते ही सबको अपनी तारफ आकर्षित किया है। इस बार यह पूरी तरह से बदल चुकी है। ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स भी इसे काफी अच्छा मिल रहा है। अब इस SUV को खरीदने की एक और वजह सामने आई है। Mahindra Scorpio-N ने ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। Scorpio-N ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29।25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5 Star Rating मिली है। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में इसने 49 में से 28.93 नंबर मिले हैं, और इसे 3 Star रेटिंग मिली है। XUV 700 और XUV 300 के बाद Scorpio-N 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली तीसरी SUV बन गई है। Mahindra Scorpio N को भारत में इस साल जून 2022 में लॉन्च किया गया था।

इंजन और वेरिएंट

इंजन की बात करें Scorpio N में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन है जोकि 175PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क देता है जबकि इसका 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देता है 200 PS की पावरऔर 380 Nm का टॉर्क। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। इतना ही नहीं इसमें 4WD (4X4) का भी ऑप्शन मिलता है। नई स्कॉर्पियो एन को 5 ट्रिम्स - Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में पेश किया गया है। एसयूवी को फ्रेम प्लेटफॉर्म पर थर्ड-जेन बॉडी पर बनाया गया है, जो इसे ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ स्थिरता प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: Maruti को टक्कर देने पहली बार Skoda करने जा रही है ये बड़ा काम! ग्राहकों को होगा फायदा, जानिए


फीचर्स की है लम्बी लिस्ट
Scorpio N में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग (केवल पेट्रोल) मिल जाता है, रियर AC वेंट आपको यहां मिलता है, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी टेललैंप्स और वाट्स लिंकेज, सिग्नेचर डुअल बैरल हेडलैंप और पेंटा लिंक सस्पेंशन जैसे खास फीचर्स इसमें मिल रहे हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल फीचर्स दिए हैं जोकि बेहतर काम आने वाले हैं जब आप इसे पहाड़ियों में चलाएंगे। Scorpio N की कीमत 11.99 लाख से शुरू होती हैं।