4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिन्द्रा ने पेश की केयूवी 100 एसयूवी कार, एडवांस बुकिंग्स शुरू

महिन्द्रा केयूवी 100 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मॉडल में पेश किया गया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Dec 19, 2015

Mahindra KUV 100

Mahindra KUV 100

मुंबई। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा चालू वित्त वर्ष का अपना तीसरा स्पोट्र्स यूटिलिटी वीइकल (एसयूवी) केयूवी 100 अनवेल कर दिया है। इस कार को नए साल में जनवरी के मध्य तक ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी पहली बार इसे सार्वजनिक करते हुए बताया कि एस101 कोडनेम नाम वाला यह वाहन युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। KUV 100 के साथ महिन्द्रा पहली बार पेट्रोल इंजन वाला वाहन पेश कर रहा है। इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर एम-फॉल्कन इंजन के साथ लाया जा रहा है।

उसने बताया कि यह इंजन पेट्रोल और डीजल दोनों श्रेणियों में होगा। यह कॉपैक्ट और हल्का होगा। एम-फॉल्कन जी-80 पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर क्षमता और 82 हॉर्स पावर वाला तथा एम-फॉल्कन डी75 डीजल इंजन 1.2 लीटर क्षमता और 77 हॉर्स पावर वाला होगा।


महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयंका ने इसे प्रस्तुत करते हुए कहा केयूवी 100 की लांच के साथ हम एक नई श्रेणी बनाने के करीब हैं। इसके साथ हम पेट्रोल इंजन में पदार्पण कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि केयूवी 100 लोकप्रिय ब्रांड बनने में सफल होगा और महिंद्रा को नई ऊंचाई तक ले जाने में समर्थ होगा।

इसकी डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी के अपने इंजीनियरों ने ही की है। इसका निर्माण महाराष्ट्र के चाकन स्थित प्लांट में किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सभी अद्यतन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसे सात रंगों पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image