28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिंद्रा की ये सस्ती MPV खरीदने के लग रही ग्राहकों की लाइन, जानें क्या है खासियत

आपको बता दें कि लॉन्च होने के बाद से ही इस कार को खरीदने के लिए ग्राहकों में होड़ मची हुई है और अब कंपनी इस कार पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड दे रही है।
2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Sep 25, 2018

mahindra marazzo

महिंद्रा की ये सस्ती MPV खरीदने के लग रही ग्राहकों की लाइन, जानें क्या है खासियत

नई दिल्ली: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी सस्ती MPV (मल्टी पर्पज वेहिकल) कार को मार्केट में लॉन्च किया था। इस कार की खासियत ये है कि इसे शार्क के आकार में डिजाइन किया गया है और अगर आप इस कार को देखेंगे तो आपको इसका अगला हिस्सा ऐसा लगता है मानो शार्क का मुंह हो। आपको बता दें कि लॉन्च होने के बाद से ही इस कार को खरीदने के लिए ग्राहकों में होड़ मची हुई है और अब कंपनी इस कार पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड दे रही है।

मोटरसाइकिल हो या कारें सभी के लिए जरूरी होगा 15 लाख का इंश्योरेंस, खर्च करने होंगे मात्र 750 रूपए

दरअसल यह कार स्पेस और स्टाइल के मामले में मार्केट में मौजूद अन्य MPV कारों को कड़ी टक्कर दे रही है जिसकी वजह से ग्राहक इस कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु जैसे शहरों में इस कार पर 4 से लेकर 6 हफ़्तों का वेटिंग पीरियड चल रहा है ऐसे में इस कार को खरीदने के लिए ग्राहकों को थोड़ा सब्र दिखाना पड़ेगा।

पहले से भी दमदार होकर आई Jeep Compass, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

Royal Enfield की ये Bike बनी सबसे ज्यादा सेफ, अब एक्सीडेंट होने का नहीं रहेगा खतरा

जानें क्या हैं फीचर्स

महिंद्रा मराजो में न्यू जनरेशन 1.5 लीटर 4-सिलेंजर डीजल इंजन लगाया गया है जो 121bhp पर 123PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। आपको अभी इस कार में पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस कार का पेट्रोल वैरिएंट भी लांच करेगी। महिंद्रा मराजो की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 13.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक रखी है।

Daughters Day : अपनी बेटी को गिफ्ट कर सकते हैं ये किफायती कार, जानें कीमत और फीचर्स