
Mahindra Scorpio- N
Mahindra Scorpio N Teaser : दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा इन दिनों स्कोर्पियो की लॉन्च को जमकर भुना रही है, महिंद्रा नई Thar और XUV00 के बाद अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही है, जिसे Scorpio-N कहा जा रहा है। यह नई एसयूवी फीचर अपडेट की एक बड़ी रेंज के साथ आएगी और जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, कंपनी द्वारा जारी किए गए प्रत्येक नए टीज़र के साथ उत्साह बढ़ता जाता है।
पिछले टीजर में 'Big Daddy' कहे जाने के बाद महिंद्रा ने आज आगामी 2022 स्कॉर्पियो का एक और टीज़र जारी किया है, जिसमें 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के हाई कमांड सीटिंग पर झलक डाली गई है। बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर निर्मित इस एसयूवी को डिजाइन और फीचर्स के मामले में एक बड़ा अपडेट दिया जाएगा। वहीं यह 6 और 7 सीटर विकल्पों के साथ लॉन्च की जाएगी।
महिंद्रा ने नई Scorpio-N पर सुरक्षा के मामले में भी आगे कदम बढ़ाएं हैं, इस कार में ADAS फीचर मिलने की भी संभावना है। जिसे XUV700 पर भी देखा जाता है। इस फीचर की बदौलत कार में लेन कीपिंग असिस्ट, एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल और हाई बीम असिस्ट के साथ इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ड्राइवर स्लीव्स सिस्टम और ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट शामिल हैं।
सुरक्षा के लिहाज से नई Scorpio-N में टीपीएमएस आदि के अलावा 6/7 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी भी दिए जाएंगे। चूंकि कार को लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है, तो ऐसे में संभावना है, कि इस कार को क्रैश टेस्ट में भी बेहतर सुरक्षा दी जाएगी। महिंद्रा Scorpio-N को 2.2 लीटर डीजल और 2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पोंसे लैस होंगे।
Updated on:
03 Jun 2022 08:03 pm
Published on:
03 Jun 2022 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
