4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद कम खर्च में खरीदें Mahindra Scorpio से लेकर Bolero! इन गाड़ियों पर मिल रहा है 2.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Mahindra Scorpio का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। कंपनी ने इस SUV में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो कि इसे मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाता है।

2 min read
Google source verification
mahindra_scorpio-amp.jpg

देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपने व्हीकल लाइनअप को अपडेट करते हुए Scorpio के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने इसके कुछ टीजर वीडियो को भी जारी किया था, जिसमें इसकी छोटी सी झलक देखने को मिली थी। लेकिन इस एसयूवी के बाजार में आने से पहले कंपनी मौजूदा मॉडल पर इस मई महीने में भारी डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, देश के चुनिंदा डीलरशीप पर आप Mahindra Scorpio से लेकर Bolero तक की गाड़ियों की खरीद पर भारी बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज इत्यादि कई तरह के छूट शामिल हैं। तो आइये जानते हैं कि किस गाड़ी पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।


Mahindra Scorpio:

महिंद्रा स्कॉर्पियो के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का तकरीबन हर किसी को इंतज़ार है, लेकिन इस मई महीने में आप मौजूदा मॉडल की खरीद पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं। स्कॉर्पियो की S3+ और S5 वेरिएंट पर छूट दी जा रही है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। स्कॉर्पियो के इन दो मॉडलों के लिए S3+ पर 5,000 रुपये और S5 पर 15,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं। इस एसयूवी की खरीद पर आप 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कॉर्पोरेट छूट के तौर पर 4,000 रुपये का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढें : फटाफट मिलेगा आपकी नई कार के लिए VIP नंबर! जानिए क्या है प्रॉसेस


Mahindra XUV300:

महिंद्रा एक्सयूवी 300 पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं, हालांकि इसमें भी चुनिंदा मॉडलों को ही छूट के दायरे में रखा गया है। XUV300 के W6 पेट्रोल AMT, W8 पेट्रोल और W8 मॉडल पर अधिकतम 52,800 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। एक्सचेंज बोनस के तौर पर 10,000 रुपये और कॉर्पोरेट छूट के तौर पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट हो सकता है। इन वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट 5,000 रुपये से लेकर 13,800 रुपये के बीच है। कंपनी लगभग 10,000 की मुफ्त एक्सेसरीज भी दे रही है।

Mahindra Bolero:

दशकों से देश की सड़क पर फर्राटा भरने वाली बोलेरो की खरीद पर भी आप भारी लाभ उठा सकते हैं। ये एसयूवी देश के ग्रामीण इलाकों में खूब पसंद की जाती है। इस एसयूवी की खरीद पर 19,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। बोलेरो एसयूवी पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक कॉर्पोरेट छूट मिल सकती है। इसे मिलने वाली अतिरिक्त एक्सेसरीज़ 6,000 रुपये तक जा सकती हैं।


Mahindra Alturas:

महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी अल्टुरस की खरीद पर आप सबसे ज्यादा छूट का लाभ उठा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस एसयूवी पर 2.20 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस एसयूवी के साथ 20,000 रुपये तक का एक्सेसरीज भी दिया जा रहा है।

नोट: यहां पर वाहनों के डिस्काउंट के बारे में जो भी जानकारी दी गई है वो मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। देश के अलग-अलग लोकेशन और डीलरशिप के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है।