30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahindra Scorpio से लेकर XUV300 इलेक्ट्रिक तक कंपनी लेकर आ रही है 5 नई कार, पढ़ें कीमत और लॉन्च पर क्या है रिपोर्ट

Mahindra जल्द ही KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन देश में लॉन्च करने की योजना बना रही है। नया eKUV100 ब्रांड का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक मॉडल होगा।

2 min read
Google source verification
mahindra_ev-amp.jpg

Mahindra ekuv100

Upcoming Mahindra Car : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने पिछले 2 सालों में नयी Thar और XUV700 को लॉन्च कर भारतीय बाजार के एसयूवी सेगमेंट को अपने नाम किया। इन दोनों मॉडल को कार खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और इसका उदाहरण है, इन कारों का 1 साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड। खैर, अब लगता है, कि कंपनी ने लोगों का ध्यान इस साल और अगले साल अपने ओर रखने की पूरी योजना बना ली है, क्योंकि कंपनी लेकर आ रही है 5 नई एसयूवी:


2022 Mahindra Scorpio

महिंद्रा त्योहारी सीजन, दिवाली से पहले देश में नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस कार को लेकर उम्मीद है,कि कंपनी जून 2022 तक इसे पेश करेगी। यह नया मॉडल नए इंजन विकल्पों के साथ पूरी तरह से नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आएगा।

Mahindra ekuv100

Mahindra जल्द ही KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन देश में लॉन्च करने की योजना बना रही है। नया eKUV100 देश में ब्रांड का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। जिसमें 15.9kWh बैटरी पैक का प्रयोग किया जाएगा। माना जा रहा है, कि यह मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 150 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगा। कीमत की बात करें तो Mahindra eKUV100 की कीमत 9 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Mahindra xuv300


इस सूची की तीसरी कार Mahindra XUV300 है, इस सब-4 मीटर SUV के अपडेटेड वर्जन को 2022 के अंत से पहले लॉन्च किए जानें की संभावना है। नई महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट अपडेटेड डिजाइन के साथ आएगी। वहीं इसके कैबिन के अंदर बिल्कुल नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। कीमत पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है, कि कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख के आसपास तय करेगी।

Mahindra Thar 5-door

इस सूची का अगला मॉडल Mahindra Thar है, कंपनी इस SUV के 5-डोर वर्जन पर काम कर रही है, जिसे 2023 में लॉन्च किया जाना है। थार SUV का नया मॉडल 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का उपयोग करेगा, जो 3-डोर Thar को भी पावर देता है।


Mahindra Xuv300 Electric
Mahindra ने XUV300 के नए इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसके बारे में अफवाह है कि इसे Mahindra XUV400 कहा जा रहा है। जानकारों का मानना है, कि यह महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (एमईएसएमए) प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल होगा। कीमत की बात करें तो यह मॉडल 10 से 13 लाख की कीमत पर उतारा जाएगा।