18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahindra की कारों के हैं दीवानें तो यही है मौका, फरवरी में कंपनी दे रही है डिस्काउंट, जानें कौन-सी SUV कितनी सस्ती

अगर आप भी इस महीनें कोई वाहन घर लाने पर विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कार निर्माता ने इस महीने के लिए चुनिंदा मॉडलों पर ₹81,500 तक की छूट की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification
mahindra_alturas-amp.jpg

Mahindra Car Discount

Mahindra Car Discount: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फरवरी में अपने वाहनों पर छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें कई एसयूवी को खरीदनें पर आप मोटा पैसा बचा सकते हैं अगर आप भी इस महीनें कोई वाहन घर लाने पर विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कार निर्माता ने इस महीने के लिए चुनिंदा मॉडलों पर ₹81,500 तक की छूट की घोषणा की है। आइए एक नजर डालते हैं कि फरवरी में महिंद्रा एसयूवी खरीदते समय कोई कितनी बचत कर सकता है:

Mahindra Alturas SUV

इस महीने की सबसे बड़ी छूट लाइनअप में इसकी सबसे महंगी SUV में से एक पर है। Alturas G4 SUV पर फरवरी में 81,500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें, Alturas G4 भारतीय बाजारों में Toyota Fortuner और MG Gloster को टक्कर देती है। इस कार को 50,000 तक के एक्सचेंज बोनस के साथ पेश किया जा रहा है, इसके अलावा 31,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और अन्य ऑफ़र भी इस कार के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। Mahindra भारत में Alturas G4 SUV को दो ट्रिम्स में पेश करती है, और इस कार की कीमत 28.85 लाख से शुरू होती है।

Mahindra XUV300


Mahindra की सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV300 को अन्य सभी कारों में दूसरे सबसे बड़े बेनिफिट के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 69,000 तक का डिकाउंट दे रही है। 30,000 की नकद छूट के अलावा, महिंद्रा XUV300 को 25,000 का एक्सचेंज बोनस, 4,000 की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 के अन्य बेनिफिट्स के साथ पेश किया जा रहा है। बता दें, XUV300 को 16 वेरिएंट्स में पेश किया जाता है, और इसकी कीमत 8.16 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें :पुराने डीजल वाहन वाले मालिक सावधान! नहीं मिलेगी छूट, बैन हो जाएगी आपकी भी कार


Mahindra KUV100 NXT

Mahindra की सबसे किफायती SUV KUV100 NXT पर भी 60,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है, कार निर्माता इस एसयूवी पर 38,000 की नकद छूट की पेशकश कर रहा ह। इसके साथ ही अन्य बेनिफिट्स भी कार के साथ उपलब्ध है। वहीं इन तीन एसयूवी के अलावा, महिंद्रा इस महीने स्कॉर्पियो के लिए 34,000 और बोलेरो एसयूवी के लिए 24,000 तक का डिस्काउंट दे रही है।



ये भी पढ़ें : पुराने डीजल वाहन वाले मालिक सावधान! नहीं मिलेगी छूट, बैन हो जाएगी आपकी भी कार


बड़ी खबरें

View All

कार

ऑटोमोबाइल

ट्रेंडिंग