Thar waiting period: अभी हाल ही में महिंद्रा ने थार (Thar) को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 2WD ऑप्शन में लॉन्च किया था। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस थार पर वेटिंग पीरियड्स बढ़कर 18 महीने तक जा पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स के हवाले से यह सूचना हमें मिली है। Thar 2WD की एक्स-शो रूम कीमत 9.99 लाख-13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है, लेकिन ध्यान दें कि कीमतें शुरुआती हैं और केवल पहली 10,000 बुकिंग के लिए लागू होंगी।