
Mahindra XUV500 का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च, अब आसानी से खरीद पाएंगे ये धाकड़ SUV
नई दिल्ली:महिंद्रा ( mahindra and mahindra ) भारत की एक नामी कार कंपनी और अब महिंद्रा ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV500 ( Mahindra XUV500 ) का सस्ता वैरिएंट W3 लॉन्च कर दिया है। भारत में इस कार को भारत में बेहद पसंद किया जाता है। अब इस कार के दाम कम होने के बाद इसके ग्राहक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
आपको बता दें कि XUV500 के नए वैरिएंट की कीमत 12.23 लाख रुपए है। इस नए वैरिएंट में आपको पहले जैसे ही फीचर्स मिलेंगे लेकिन पुरानी कर से इसकी कीमत में काफी बड़ा अंतर है जो ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा है।
नया मॉडल इस कार का बेस वैरिएंट है जिसकी कीमत पिछले मॉडल यानि W5 से 57,877 रुपए कम है जिससे अब ग्राहकों के लिए इस कार को खरीदना अब और ज्यादा आसान हो जाएगा।
जानिए क्या हैं फीचर्स
महिंद्रा XUV500 के W3 वैरिएंट के फीचर्स के बात करें तो इसमें 152PS की पावर वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन है, जो 360Nm का टॉर्क जेनरेट करते है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। आपको इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं दिया जाएगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक्स (सभी व्हील्स में), पावर एडजस्टेबल ORVMs, इंजन इमोबिलाइजर और मैनुअल ए.सी., फ्रंट और रियर ए.सी. वेंट्स, सेंट्रल लॉकिंग और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं जो इस कार को एक कंप्लीट एसयूवी बनाते हैं।
Published on:
11 May 2019 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
