4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की सबसे सुरक्षित कार खरीदना हुआ अब महंगा, कंपनी ने बढ़ाई कीमत

Mahindra XUV700 Price Hike: भारत की सबसे सुरक्षित कार महिंद्रा XUV700 खरीदना अब महंगा हो गया है। नए साल की शुरुआत से ही कंपनी ने इस एसयूवी कार की कीमत बढ़ा दी है।  

2 min read
Google source verification
mahindra_xuv700.jpg

High waiting period on cars

कई कार निर्माता कंपनियों ने 2022 की शुरुआत से ही अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी हैं।। इन्हीं में से भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा (Mahindra) भी शामिल है, जिसने वर्तमान समय में अपनी सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक XUV700 की कीमत बढ़ा दी है। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई इस कार को त्यौहारी सीज़न में 75,000 से भी ज़्यादा की बम्पर बुकिंग मिली थी। अब कंपनी ने 1 जनवरी 2022 से इस दमदार एसयूवी कार की कीमत बढ़ा दी है।


कितनी बढ़ी कीमत?

महिंद्रा ने अपनी शानदार एसयूवी कार XUV700 की कीमत 80,000 रुपये तक बढ़ा दी हैै। ऐसे में इसके सभी वैरिएंट्स को खरीदना अब आपकी जेब पर पहले से ज़्यादा भारी पड़ने वाला हैै।

किस वैरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत?

आइए एक नज़र डालते है महिंद्रा की XUV700 के किस वैरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है।

MX MT 5- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 12.49 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 12.96 लाख रुपये हो गई है।

AX3 MT 5- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 14.49 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 15.02 लाख रुपये हो गई है।

AX3 AT 5- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 15.99 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 16.57 लाख रुपये हो गई है।

AX5 MT 5- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 15.49 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 16.06 लाख रुपये हो गई है।

AX5 MT 7- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 16.09 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 16.67 लाख रुपये हो गई है।

AX5 AT 5- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 17.09 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 17.71 लाख रुपये हो गई है।

AX7 MT 7- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 17.99 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 18.63 लाख रुपये हो गई है।

AX7 AT 7- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 19.59 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 20.29 लाख रुपये हो गई है।

AX7 Luxury Pack AT 7- सीटर वैरिएंट - XUV700 के इस वैरिएंट की कीमत पहले 21.29 लाख रुपये थी। अब यह कीमत बढ़कर 22.04 लाख रुपये हो गई है।


यह भी पढ़ें - Skoda की इस नई कार ने भारत में मचाई धूम, लॉन्च होने के 24 घंटे में हुई Sold Out

देश की सबसे सुरक्षित कार

गाड़ियों की सुरक्षा की जांच करने वाले ग्लोबल NCAP (New Car Assessment Program) टेस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी 700 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। इस टेस्ट में महिंद्रा XUV700 ने कम्बाइंड सेफ्टी के पैमाने पर 66 में से 57.69 स्कोर और चाइल्ड सेफ्टी के पैमाने पर 49 में से 41.65 स्कोर के साथ दोनों पैमानों पर उच्चतम स्कोर हासिल किया। साथ ही इसे अडल्ट सेफ्टी के पैमाने पर 17 में से 16.03 उच्चतम स्कोर हासिल हुआ। इसके साथ ही XUV700 भारत की सबसे सुरक्षित कार बन गई है।

यह भी पढ़ें - सस्ती SUV से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक, Hyundai जल्द देश में लॉन्च करेगी ये 5 गाड़ियां