7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti की सबसे सस्ती कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, होगी पूरे 48,000 रुपये तक की बचत, देती है 32Km का माइलेज़

Maruti Alto कुल 3 वेरिएंट्स के साथ पेट्रोल और कंपनी फिटेड CNG ट्रिम में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भले ही मारुति ऑल्टो एक एंट्री लेवल हैचबैक कार हो लेकिन कंपनी ने इसमें बेहतर और एडवांस फीचर्स को शामिल किया है। इसके लेटेस्ट मॉडल में सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है।

2 min read
Google source verification
maruti_suzuki_alto_dash-amp.jpg

Maruti Alto Dash

पैसेंजर कार सेग्मेंट में मारुति सुजुकी सबसे बड़ा नाम है, कंपनी हमेशा से घरेलू बाजार में अपने किफायती और बेस्ट माइलेज वाली कारों के लिए मशहूर रही है। इस दिसंबर महीने में कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग और सबसे सस्ती कार Maruti Alto पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये न केवल कंपनी की बल्कि देश की सबसे सस्ती कार है। यदि आप भी एक किफायती एंट्री लेवल हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर मौका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने Maruti Alto पर आप पूरे 48,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी के इसके अलग-अलग वेरिएंट पर भिन्न डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं अन्य सभी वेरिएंट पर 30,000 रुपये की नकद छूट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।


कैसी है Maruti Alto:


मारुति ऑल्टो के पहले दैटसन रेडी-गो देश की सबसे सस्ती कार हुआ करती थी, लेकिन हाल ही में दैटसन ने अपने इस कार की कीमत में इजाफा कर दिया था। Alto में कंपनी ने 0.8-लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार पेट्रोल के साथ ही कंपनी फिटेड CNG के साथ भी उपलब्ध है।

भले ही मारुति ऑल्टो एक एंट्री लेवल हैचबैक कार हो लेकिन कंपनी ने इसमें बेहतर और एडवांस फीचर्स को शामिल किया है। इसके लेटेस्ट मॉडल में सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। फीचर्स के तौर पर इस कार में रिमोट कीलैस एंट्री, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, मोबाइल डॉक, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक मल्टी ट्रिपमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डुअल टोन डैशबोर्ड, एडजस्टेबल हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।


कीमत और माइलेज:

जैसा कि हमने आपको बताया कि ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG किट के साथ आती है। इसका पेट्रोल वर्जन 22 किलोमीटर और CNG वेरिएंट 32 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देती है। कुल 3 वेरिएंट्स में आने वाली इस कार की कीमत ‌3.15 लाख रुपये से लेकर 4.82 लाख रुपये के बीच है।