22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Alto K10: नए डिजाइन और इंजन के साथ हुई पहले से बेहतर! क्या यह वैल्यू फॉर मनी कार है ? जानिये

नए डिजाइन और इंजन के साथ हुई पहले से बेहतर हुई Maruti New Alto K10, लेकिन क्या यह वैल्यू फॉर मनी है ? आइये जानते हैं

3 min read
Google source verification
alto_k10_front_look.jpg

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 Review: भारत में छोटी कारों की डिमांड हमेशा से ही रही है। छोटी कारों में मारुति सुजुकी सबसे पहले आती है और कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही मॉडल्स तैयार किये हैं। लेकिन अब कंपनी अपने एंट्री लेवल कार सेगमेंट को अपग्रेड करने में लगी है। हाल ही में मारुति सुजुकी ने नई Alto K10 को एक दम नए अंदाज में पेश किया है। इसके डिजाइन से लेकर इसके कैबिन में आपको नयापन देखने को मिलेगा, साथ ही साथ अब कार में नया 1.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन भी शामिल कर दिया है। कार की कीमत 3.99 रुपये से शुरू होती है, अब ऐसे में क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी कार है ? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में...


डिजाइन और इंटीरियर:

मारुति छोटी कारों के स्टाइल के साथ बहुत प्रयोग करने से बचती है। जो लोग मारुति से रेनॉ क्विड जैसी स्टाइलिश कार की उम्मीद कर रहे थे उन्हें थोड़ी निराशा यहां हो सकती है लेकिन फिर भी नई ऑल्टो K10 अब एक मॉडर्न और ट्रेंडी कार भी लगती है। पुरानी कार के डिजाइन को पीछे छोड़कर इसने मॉडर्न स्टाइल एलिमेंट्स को अपनाया है। नतीजा एक ऐसी कार के रूप में सामने आया है जो न सिर्फ फैमिली क्लास बल्कि यूथ तो भी पसंद आ सकती है। बाहर से इसमें बेहतर क्वालिटी नज़र आती है।





इंटीरियर में न सिर्फ प्लास्टिक क्वॉलिटी बेहतर हुई है बल्कि फिट और फिनिश में भी सुधार आया है। पहली नजर में भी इंटीरियर का डिजाइन और क्वालिटी आपको पसंद आ जाती है।



एक और अच्छी बात जो हुई है वो है बेहतर स्पेस मैनेजमेंट। फ्रंट और रियर दोनों सीटों में एक छोटी कार के लिहाज से अच्छा लेग और हेड रूम मिलता है।


पिछली सीट पर थाई सपोर्ट और शोल्डर रूम की कुछ कमी जरूर महसूस होती है। टॉप वेरिएंट में आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है वो भी ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ। स्टीयरिंग में फोन और ऑडियो कंट्रोल मिलते हैं। हालांकि एक फीचर जो हमने मिस किया वो है इलेक्ट्रिक एडजस्ट ORVMs अलॉय वील्स नहीं है लेकिन एक एक्सेसरीज पैकेज के रूप में मिल जाते हैं।



इंजन और परफॉरमेंस:

लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक के रूप में AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन है। यह इंजन करीब 66 बीएचपी की मैक्स पावर और 89 पीएस का टॉर्क देता है। इस साइज और वजन वाली कार के लिए यह काफी है।



यह इसकी ड्राइव में भी दिखा, कहीं भी आपको पावर की कमी महसूस नहीं होती बल्कि ड्राइविंग का मजा लेने वालों को भी यह इंजन निराश नहीं करता। हैंडलिंग के मामले में आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। स्टैंडर्ड कंडिशंस में 24.90 किमी प्रति लीटर का माइलेज कंपनी क्लेम कर रही है।



नई Alto 10 की कीमत 3.99 लाख से शुरू होती है लेकिन इस वेरिएंट में आपको एसी भी नहीं मिलता। अगले वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.82 लाख रुपये है। इसमें आपको एसी और पावर स्टीयरिंग जैसे बेहद बेसिक फीचर्स मिलते हैं। टॉप वेरिएंट की ऑन रोड कीमत साढ़े छह लाख रुपये तक पहुंचती है। कुछ लोगों को यह महंगी लग सकती है लेकिन पिछले कुछ वक्त में सभी कारों की कीमतें काफी बढ़ी हैं। हमारे हिसाब से एक किफायती, कम बजट वाली ऑटोमैटिक कार के रूप में एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।