5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसलिफ्ट अवतार में बेहद स्टाइलिश नजर आई Maruti Baleno, i20 को मिलेगी टक्कर

इसके अलावा पिछले बंपर और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। साथ ही, मारुति बलेनो में नए अलॉय व्हील्स भी लॉन्च कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 3 Jan 2019, 9:08 AM IST

baleno

फेसलिफ्ट अवतार में बेहद स्टाइलिश नजर आई Maruti Baleno,i20 को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली: आजकल सभी कंपनियां अपनी सक्सेसफुल कारों का फेसलिफ्ट अवतार मार्केट में उतार रही है।मारुति भी ऐसा कई बार कर चुकी है। सियाज और अर्टिगा के बाद अब मारुति अपनी पापुलर कार बलेनो हैचबैक का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। 2015 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से कंपनी ने इस कार में कई अपडेट नहीं दिया था। यही वजह है कि अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लाने जा रही है। माना जा रहा है कि बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन हुंडई आई20 को कड़ी चुनौती देगा।

मारुति बलेनो के इस फेसलिफ्ट अवतार पर अभी कंपनी ने काम करना शुरू भर किया है लेकिन इसकी पिक्चर्स लीक हो गई हैं। लीक हुई इन पिक्चर्स में ये हैचबैक पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे रही है। फेसलिफ्ट वर्जन में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बलेनो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स वर्जन के साथ आती है, लेकिन पहले ये केवल अल्फा मॉडल में यह फीचर मिलता था। उम्मीद जताई जा रही है कि बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे।

बलेनो के बंपर में बदलाव दिखाई दे रहा है। नए बंपर से बलेनो पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे रही है। एयरडैम को रिफ्रेश किया गया है, साथ ही नए स्टाइलिश फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। इसके अलावा पिछले बंपर और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। साथ ही, मारुति बलेनो में नए अलॉय व्हील्स भी लॉन्च कर सकती है।

मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पेट्रोल वर्जन मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। लॉन्चिंग की बात करें तो ये कार 2019 के जून तक लॉन्च हो सकती है।