
Cheapest Petrol Diesel and CNG Sedan Cars For Family
बढ़ते फ़्यूल प्राइस ने तकरीबन हर किसी को असमंजस में डाल रखा है, ख़ास कर नए कार खरीदारों को। हालांकि कुछ लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को इसका सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं लेकिन उनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इलेक्ट्रिक वाहन अभी आम लोगों के पहुंच से दूर हैं।
ऐसे में आज हम आपके पास कुछ ऐसी कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कि बेहतर स्पेस, माइलेज और किफायती भी हैं। ख़ास बात ये है कि हमने इस लिस्ट में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों तरह के वाहनों को शामिल किया है। ये सेडान कारें फैमिली के लिए बेस्ट हैं, और इनकी शुरुआती कीमत भी 6 लाख रुपये है। तो आइये जानते हैं इन कारों के बारे में-
Maruti Dzire:
देश की बेस्ट सेलिंग सेडान कार डिज़ायर को सेग्मेंट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कुल चार ट्रिम में आने वाली ये पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। हालांकि इस कार का VXi और ZXi वेरिएंट कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का डुअल-जेट पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 5 स्पीड मैनुअल और वैकल्पिक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 23 किलोमीटर तक का माइलेज देता है वहीं सीएनजी वेरिएंट सेग्मेंट में सबसे ज्यादा माइलेज के लिए मशहूर है।
फीचर्स के तौर पर इस कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो एसी के साथ रियर वेंट्स दिए गए हैं। Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4.2-इंच मल्टी-कलर MID इसे और भी ख़ास बनाता है। इसकी कीमत 6.24 लाख रुपये से लेकर 9.18 लाख रुपये के बीच है। इसका सीएनजी वेरिएंट 31.12 किलोमीटर तक का माइलेज देता है।
यह भी पढें: सावधान! ड्राइविंग के समय साथ रखें ये डॉक्युमेंट नहीं तो कटेगा 10,000 का चालान
Tata Tigor:
टाटा मोटर्स की किफायती सेडान कार टाटा टिगोर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। कुल 6 वेरिएंट्स में आने वाली इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का थ्री-सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं कंपनी फिटेड सीएनजी का विकल्प इसके टॉप XZ और XZ+ वेरिएंट में मिलता है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट का पावर आउटपुट थोड़ा कम जरूर हो जाता है, इसका CNG मॉडल महज 73PS की पावर जेनरेट करता है। इस कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 8.59 लाख रुपये के बीच है। सामान्य तौर पर इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किलोमीटर और CNG वेरिएंट 26.49 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप, कीलेस एंट्री, ऑटो एसी, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा सेफ़्टी के मामले में भी ये कार जबरदस्त है, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को कुल 4-स्टार रेटिंग मिली है। इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स बतौर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
Honda Amaze:
जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज, अपने बेहतर लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। भारत में होंडा अमेज़ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ आती है और इसकी कीमत 6.63 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कुल तीन वेरिएंट्स ई, एस और वीएक्स में यह 5 सीटर कार केबिन के भीतर स्पेस प्रदान करती है, जिसमें एक छोटी फैमिली आराम से बैठ सकती है। कार के भीतर बेहतर लेग-रूम और हेड-रूम भी मिलता है।
होंडा अमेज में 1.2-लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन (90 पीएस/110 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (100 पीएस/200 एनएम) दिया गया है। ये दोनों ही इंजन 5-स्पीड स्टैंडर्ड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है।
इस सेडान कार में ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी फॉग लैंप्स, 15-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स (केवल सीवीटी) मिलते हैं। कंपनी ने इस कार की सेफ्टी पर भी पूरा ध्यान दिया है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किलोमीटर और डीजल वेरिएंट 24 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है।
Published on:
15 Aug 2022 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
