लोगों की पहली पसंद बनी Maruti Ertiga, एक महीने में 23000 लोगों ने बुक की
नई दिल्ली: नवंबर में लॉन्च हुई अर्टिगा की पापुलैरिटी का आलम ये है कि लोगों में इस कार को खरीदने की होड़ मची हुई है। इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने के अंदर इस कार को 23 हजार लोगों ने बुक कर दिया है।
मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग एंड सेल्स सीनियर एक्जीक्यूटिव अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अर्टिगा लोगों के बीच काफी पापुलर है और यही वजह है कि लोग इस कार की लॉन्चिंग के महीनों पहले से इस कार के बारे में पूछने लगे थे।
आपको बता दें कि 11000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक हो रही इस कार का वेटिंग पीरियड 2-3 महीने है यानि किसी भी इंसान को इसे खरीदने के लिए कम से कम 2-3 महीने का इंतजार करना होगा। आपको मालूम हो कि इस कार को महज एक सप्ताह के अंदर 10000लोगों ने बुक किया था।
कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन मॉडल में कॉन्मैटिक के साथ कई बड़े मैकेनिकल चेंज भी किए है। नए ग्रिल, ग्राफिक्स के साथ ही इसमें नया 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी लगाया गया है जो की कंपनी की प्रीमियम सेडान सियाज के फेसलिफ्ट वर्जन में दिया गया था।
7.44 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुई इस कार को कंपनी ने 10 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। अर्टिगा के टॉप वैरिएंट की कीमत 10.90 लाख रुपए है।
नई अर्टिगा नए HEARTACT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें कंपनी ने नया 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन इंट्रोड्यूस किया है जो 105PS का पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजन इंजन में पहले की तरह है 1.3 लीटर का इंजन है जो 89PS का मैक्सिमम पावर और 200Nm की पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

Published on:
22 Dec 2018 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग