9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाबचत ऑफर: 1 लाख रुपए डिस्काउंट के साथ मिल रही है 27 किलोमीटर माइलेज वाली ये कार, हर महीने बिकती हैं 2500 यूनिट्स

2018 इग्निस का प्रॉडक्शन रुकने के बाद भी डीलरशिप्स में बुकिंग्स एक्सेप्ट की जा रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ignis

27 किलोमीटर माइलेज वाली इस कार पर Maruti दे रही है 1 लाख का डिस्काउंट, हर महीने बिक जाती है 2500 यूनिट्स

नई दिल्ली: 2019 में मारुति ignis का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने वाला है और यही वजह है कि कंपनी ने पुराने मॉडल का प्रोडक्शन रोक दिया है। लेकिन पुराने मॉडल को खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि Maruti Ignis पर कंपनी 1 लाख का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। 2018 इग्निस का प्रॉडक्शन रुकने के बाद भी डीलरशिप्स में बुकिंग्स एक्सेप्ट की जा रही हैं। पिछले कुछ महीने से Ignis औसतन 2,500 यूनिट्स प्रति माह रही।

स्पेसीफिकेशन-

भारत में Maruti Ignis को कंपनी की प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप की चेन के अंडर बेचा जाता है। Ignis एंट्री लेवल हैचबैक होने के बाद भी कई शानदार फीचर्स और कस्टमाइजेशन पैकेजेज के ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। इसमें ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, 15 इंच अलॉय वील्ज, एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसके भीतीर 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मिरर लिंक, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है जो कि ऐंड्रॉयड आॅटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। इसका पेट्रोल वर्जन बाजार में बिकता रहेगा। पेट्रोल मॉडल में 1.2-litre पेट्रोल इंजन है जो कि अधिकतम 82 बीएचपी का पावर और 113 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल या एएमटी गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

माइलेज- माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 21 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट का माइलेज 27 किमी है यानि ये कार चलाना आपके लिए बेहद किफायती भी होगा।