13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 महीने के पार हुआ नई Maruti Jimny का वेटिंग पीरियड, अब तक मिल चुकी है इतनी Bookings

Maruti Jimny: रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Jimny को अब तक 31,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं, जिसकी वजह से इसकी मांग में तेजी देखने को मिली है। इतना ही इस बढ़ती मांग के चलते अब Jimny का वेटिंग पीरियड 8 महीने से ज्यादा का हो गया है।

2 min read
Google source verification
maruti_jimny.jpg

Maruti Jimny

Maruti Suzuki Jimny: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई Jimny एसयूवी को भारत इ लॉन्च, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Jimny को अब तक 31,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं, जिसकी वजह से इसकी मांग में तेजी देखने को मिली है। इतना ही इस बढ़ती मांग के चलते अब Jimny का वेटिंग पीरियड 8 महीने से ज्यादा का हो गया है।

यह एक 5-डोर SUV है जोकि महिंद्रा थार को कड़ी टक्कर दे रही है। इसका डिजाइन इम्प्रेस करता है। इसका साइज़ न बहुत ज्यादा बड़ा है और न ही बहुत ही कॉम्पैक्ट है। अगर आप भी इसे खरीदने और बुक करने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं नई Jimny की कीमत और फीचर्स के बारे में...




Maruti Suzuki Jimny की कीमतें (एक्स शो-रूम)


रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Jimny एसयूवी के मैनुअल वेरिएंट की डिमांड काफी अधिक है। इसके अलावा, दो ट्रिम के बीच , Jimny एसयूवी के टॉप-स्पेक Alpha वेरिएंट के खरीदार ज्यादा हैं। खास बात यह है कि आप इसे गाड़ी को मंथली सब्सक्रिप्शन ऑफर के तहत भी ले सकते हैं। आप 33,550 मंथली चार्ज पर नियम और शर्तों के अनुसार इस गाड़ी को घर ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नए अवतार में Hero Xtreme 160R 4V भारत में हुई लॉन्च



इंजन और पावर:

बात इंजन की करें तो नई Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जोकि 104.8Ps की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है।



डायमेंशन:

जिम्नी की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। Thar की एक्स-शो रूम कीमत 10.54 लाख से शुरू होकर 16.57 लाख रुपये तक जाती है। अब देखना होगा भारत में नई Jimny को कितनी सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें: Volvo C40 Recharge से उठा पर्दा फुल चार्ज में चलेगी 530 किलोमीटर