12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Super Carry: आपके बिजनेस को मिलेगी नई उंचाई! हर महीने होगी बचत और भरी रहेगी जेब

Maruti Super Carry को आप EMI पर भी ले सकते हैं। आप आसानी से फाइनेंस भी करवा सकते हैं। आप इसे 5 साल की EMI पर ले जा सकते है।

2 min read
Google source verification
maruti_super_carry.jpg

Maruti Super Carry: नया बिजनेस हो या फिर ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र चमकना हो, तो ऐसे में उतरना चाहते हैं, तो ऐसे में मारुति सुजुकी की नई पावरफुल Super Carry आपके लिए असली हम सफर बन सकती है। इस साल अप्रैल में इसे पहले से बेहतर करके पेश किया गया था। इसमें न सिर्फ ज्यादा अच्छे फीचर्स मिलते हैं बल्कि यह बेहद किफायती भी है यह 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो Gasoline Deck वेरिएंट की कीमत 5.30 लाख (एक्स शोरूम) रुपये है, Gasoline Cab Chassis वेरिएंट की कीमत 5.15 लाख (एक्स शोरूम) रुपये, CNG Deck वेरिएंट की कीमत 6.30 लाख (एक्स शोरूम) रुपये और CNG Cab Chassis वेरिएंट की कीमत 6.15 लाख (एक्स शोरूम) रुपये है। सुपर कैरी एक हल्के कॉमर्शियल वाहन सेगमेंट में आती है।



आसान EMI भी ले सकते हैं:

Maruti Super Carry को आप EMI पर भी ले सकते हैं। आप आसानी से फाइनेंस भी करवा सकते हैं। आप इसे 5 साल की EMI पर ले जा सकते है। इस पर 90% तक लोन मिल सकता है। फाइनेंस सभी नेशनलाइज्ड बैंक और एनबीएफसी की तरफ से ऑफर किया जाता है।


इंजन और पावर:

बात करें इंजन की तो नई Super Carry अपग्रेडेड 1.2 लीटर K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन लगा है। इसका पेट्रोल इंजन 80.7PS की पावर 104.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई सुपर कैरी को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। सुपर कैरी एस-सीएनजी वेरिएंट 5 लीटर आपातकालीन पेट्रोल टैंक के साथ आता है। परफॉरमेंस के मामले यह बेहतर है।

नया इंजन इमोबिलाइजर सिस्टम भी दिया गया है। एक बार में 740 किलोग्राम तक का वजन कैरी कर सकती है, साथ ही साथ इस पर आप लोडिंग का काम आसानी से कर सकते हैं। लेकिन यह सिफ टू सीटर है, आपके साथ हेल्पर बैठ सकता है जोकि सामान रखने और उतारने में आपकी मदद कर सकता है। CNG की वजह से यह काफी किफायती पड़ती है।


फीचर्स की लम्बी लिस्ट:

बात करें तो फीचर्स की तो नई Super Carry में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्रंट Disc ब्रेक्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गये हैं। इसमें मिलने वाला स्टीयरिंग व्हील ड्राइविंग को बेहतर बनाता है। इसमें कार जैसे स्मूथ गियर शिफ्ट और बेहतर राइड कम्फर्ट इसके आकर्षण को बढ़ाता है।





इतना ही नहीं नई सुपर कैरी ड्राइविंग और यात्रा के बीच में ब्रेक के दौरान बेहतर आराम के लिए फ्लैट सीट डिजाइन के साथ है। कंपनी के मुताबिक साल 2016 में लॉन्च होने के बाद से इसकी 1.5 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। सुपर कैरी को 270 से ज्यादा शहरों में फैले मारुति सुजुकी के 370 से ज्यादा कॉमर्शियल आउटलेट पर बेचा जाता है।