5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Auto Expo 2023: Maruti, Hyundai और Tata पेश करेंगी ये दमदार कारें! लीक हुई जानकारी

मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में कुछ नया पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। आइये जानते हैं

2 min read
Google source verification
auto_expo.jpg

Auto Expo 2023: अगले साल 13-18 जनवरी, 2023 तक ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो लगेगा। यह एशिया का सबसे बड़ा एक्सपो है जोकि COVID-19 महामारी के कारण 3 साल के बाद लगने वाला है। लेकिन हर बार की तरह इस बार ऑटो एक्सपो खाली-खाली सा रहने वाला है। क्योंकि इस बार कई बड़ी ऑटो कंपनियां हिस्सा नहीं ले रही हैं। जबकि कुछ बड़े ब्रांड्स इस बार अपना दम दिखाने को तैयार हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में कुछ नया पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। आइये जानते हैं…


इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगा टाटा मोटर्स फोकस

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस बार AUTO EXPO 2023 में कुछ नए मॉडल पेश करने जा रही है, और इस बार कंपनी इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस करेगी। टाटा इस बार नई Altroz EV,नई Punch EV और Pre-Production Curvv को पेश कर सकती है।

कम्पनी का फोकस इस EV पर ज्यादा रहेगा। इन सबके अलावा किसी और अन्य मॉडल के आने की जानकारी अभी नही मिली है।इन गाड़ियों के अलावा कंपनी कई दूसरे मॉडल्स को भी शो-केस कर सकती है।

यह भी पढ़ें: 26km से ज्यादा की माइलेज के साथ Maruti XL6 CNG भारत में हुई लॉन्च, जानिये कीमत


हुंडई पेश करेगी 5 नए मॉडल

हुंडई मोटर इंडिया आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी 5 गाड़ियों के साथ उतरेगी। इस बार हुंडई के पवेलियन में नई Hyundai Verna, Ioniq 6 EV, किफायती EV Concept, Creta facelift और एक नई Micro SUV शामिल है। इस बार सबसे ज्यादा इंतजार नई क्रेटा का होगा, क्योंकि मारुति ग्रैंड विटारा के आने से इस गाड़ी की बिक्री पर असर पड़ा है। माना जा रहा है कि क्रेटा में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं और यह अब पूरी तरह से बदल जायेगी।

यह भी पढ़ें: Maruti Baleno CNG भारत में हुई लॉन्च, अब मिलेगी 30km से ज्यादा की माइलेज, जानिये कीमत

कांसेप्ट कारों के जरिये लुभाएगी मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी 4 कारों से पर्दा उठा सकती है, जिनमें नई Baleno Cross, नई Jimny Lifestyle SUV, नई Electric Concept और नई C-segment MPV शामिल है। इस बार सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर सकती है Baleno Cross जोकि 1.0L Boosterjet पेट्रोल इंजन और 1.2L DualJet petrol इंजन से लैस हो सकती है।