7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ 11 हजार रुपये में आपकी हो जाएगी नई Baleno, लुक देखते ही हो जाएंगे फिदा

नई मारुति सुजुकी बलेनो ( Maruti Suzuki Baleno ) की बुकिंग शुरू हो गई है, जिसे डीलरशिप से मात्र 11 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है।  

2 min read
Google source verification
Baleno

सिर्फ 11 हजार रुपये में आपकी हो जाएगी नई Baleno, लुक देखते ही हो जाएंगे फिदा

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) ने नई बलेनो की बुकिंग शुरू कर दी है। नई बलेनो की बुकिंग नेक्सा डीलरशिप पर जाकर मात्र 11 हजार रुपये में की जा सकती है। मारुति सुजुकी जल्द ही नई बलेनो लॉन्च करने जा रही है। नई बलेनो के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव होंगे। कुछ समय पहले बलेनो को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। इस माह के अंत में या अगले माह की शुरुआत में बलेनो फेसलिफ्ट ( baleno Facelift ) लॉन्च हो जाएगी। यहां जानें कैसी होगी नई बलेनो और इसके फीचर्स कैसे होंगे।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी बलेनो में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 83.1 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार डीजल में 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और पेट्रोल में 21.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। बलेनो फेसलिफ्ट में नया बंपर, रिवाइज्ड ग्रिल, बंपर सेंटर पर बड़ा एयर डैम, दोनों ओर अलग वेंट्स, बड़ी और स्लिम ग्रिल, क्रोम स्ट्रिप देखने को मिलेगे। इसी के साथ बलेनो सिग्मा वेरिएंट में रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट फीचर मिलेगा। डेल्टा और जेटा वेरिएंट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस कार में सीटिंग कैपेसिटी 5 सीटर है। फ्रंट में पावर ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 5 स्पीड गियर बॉक्स से लैस इस कार में स्टील व्हील सेंटर कैप के साथ मिलते हैं। इस कार के बेस मॉडल में सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक और पावर डोर लॉक सिस्टम मिलता है। फ्यूल टैंक की बात की जाए तो बलेनो में 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। बलेनो की लंबाई 3995, चौड़ाई 1745, ऊंचाई 1510, स्पेस 295L और व्हील बेस 2520 है। कीमत की बात की जाए तो नई बलेनो की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.41 लाख रुपये से 8.53 लाख रुपये तक हो सकती है।