14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारुति और होंडा की ये दोनों सेडान हैं सबसे ज्यादा खास…

भारत में इस समय होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली सेडान कारों में से एक हैं। अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक सेडान कार को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको इन दोनों कारों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं...

2 min read
Google source verification
sedan

मारुति और होंडा की ये दोनों सेडान हैं सबसे ज्यादा खास...

भारत में इस समय होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली सेडान कारों में से एक हैं। अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक सेडान कार को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको इन दोनों कारों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं...

होंडा सिटी
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात का जाए तो इस कार में 1497 सीसी का 4 सिलेंडर वाला 16वी आई वीटेक पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 117.3 बीएचपी की पावर और 145 न्यूटन मीटर का टार्क जनेरट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 17.4 किमी का माइलेज देती है और इसमें 40 लीटर ईंधन की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 189 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 9.64 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजेस्टेबल एक्स्टीयर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, फॉग लाइट्स, पावर विंडो, एसी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी सियाज
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो इस सेडान ( डीजल वेरिएंट ) में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर डीजल में 28.09 किमी का माइलेज देती है। दूसरे पेट्रोल वेरिएंट इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1373 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 91.1 बीएचपी की पावर और 130 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर पेट्रोल में 20.73 किमी का माइलेज देती है। 5 सीट वाली ये सेडान मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प में आती है। इस सेडान में 43 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये कार मात्र 14 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की बात की जाए तो ये कार 190 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, पावर विंडो, एसी, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, पावर स्टीयरिंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पार्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर और फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी सियाज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.19 लाख रुपये है।